आयकर विभाग ने 21.24 लाख करदाताओं को 71229 करोड़ रिफंड किए
Updated on
18-07-2020 06:31 PM
कोविड संकट के दौरान 8 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच 21 लाख से अधिक करदाताओं को आयकर विभाग से करीब 71229 करोड़ रुपए रिफंड मिले हैं। इसमें 19.79 लाख लोगों को व्यक्तिगत रूप से अदा किए गए आयकर के रिफंड के रूप में 24603 करोड़ रुपए और 1.45 लाख कॉर्पोरेट करदाताओं को 46,626 करोड़ रुपण् रिफंड के रूप में मिले हैं। आयकर विभाग में ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि आयकर से संबंधित रिफंड के काम को विभाग ने प्राथमिकता से पूरा करने का निश्चय किया है और इसके 31 अगस्त 2020 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। आईटी विभाग ने कहा कि सरकार ने करदाताओं को बिना किसी अड़चन के टैक्स संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने पर काफी जोर दिया है और कोविड-19 के संकट के दौरान आने वाली मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग जल्द से जल्द करदाताओं के टैक्स डिमांड और रिफंड का काम निपटाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। टैक्स रिफंड के जल्दी प्रोसेसिंग के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डाइरेक्ट टैक्सेस ने करदाताओं से आयकर विभाग से भेजे गए ई-मेल पर तुरंत जवाब देने का अनुरोध किया है। आईटी के बयान में कहा गया है करदाताओं के जल्दी रिस्पॉन्स दिये जाने से विभाग के रिफंड लौटाने के काम में तेजी आएगी। कई करदाताओं ने रेक्टीफिकेशन, अपील इफेक्ट्स या टैक्स क्रेडिट्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपना रिस्पॉन्स भेजा है। विभाग द्वारा इसे निश्चित समय सीमा के अंदर हैंडल किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि सारे रिफंड्स सीधे करदाताओं के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…