विधायक के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले मार्च 2022 में उन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए चुना गया था, जहां AAP सत्ता में थी।
- कैश इन हैंड: लगभग ₹30,000– ₹40,000
- बैंक डिपॉजिट: लगभग ₹30– ₹40 लाख
- निवेश (बॉन्ड, शेयर, म्यूचुअल फंड): ₹6.35 लाख
- कोई खास लग्जरी गाड़ी नहीं
- कुल चल संपत्ति: लगभग ₹35– ₹45 लाख
- उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति घोषित नहीं (कोई घर, जमीन या कमर्शियल प्रॉपर्टी नहीं)
राघव चड्ढा की कुल नेट वर्थ
- नामांकन दाखिल करते समय लगभग ₹35– ₹45 लाख होने का अनुमान
- पिछला हलफनामा (लोकसभा 2019 – दक्षिण दिल्ली)
- कुल संपत्ति: ₹16.5 लाख
- चल संपत्ति: ₹16.5 लाख
राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ
राघव चड्ढा ने 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है। पिछले कुछ सालों में अपना एक मजबूत पर्सनल ब्रांड बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 74 करोड़ रुपये है।खबरों के अनुसार, परिणीति के पास बांद्रा में लगभग 22 करोड़ रुपये का एक लग्जरी घर है। उनके पास महंगी कारों का कलेक्शन भी है। उनकी गाड़ियों में रेंज रोवर वोग, ऑडी Q4 और ऑडी Q7 शामिल हैं।
