फ्रांस ने जला दिए 160 करोड़ मास्क, पीपीई किट की कमी से गई सैकड़ों डॉक्टरों की जान
Updated on
30-05-2020 11:32 PM
पेरिस। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित होकर सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स ने अपनी जान गंवाई है। इन सबने पीपीई किट की कमी की बात कही थी। इधर एक सनसनीखेज खुलासे में पता चला है कि
फ्रांस में 160 करोड़ फेसमास्क जला दिए गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस ने महामारी फैलने से पहले करीब 160 करोड़ फेसमास्क जला दिए थे। रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त बताया गया था कि मास्क की कोई जरूरत नहीं है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर करीब 35 डॉक्टरों की जान गई है।
एक तरफ पीपीई किट की कमी और दूसरी तरफ फ्रांस का 160 करोड़ मास्क का जला दिया जाना, हैरान करने वाली खबर है। एक वक्त में फ्रांस के पास अरबों सर्जिकल मास्क का जखीरा था। उसके पास करीब 714 मिलियन हाई परफॉर्मेंस FFP2 मास्क थे। इस मास्क के जरिए 94 फीसदी पार्टिकल्स से बचाव होता है। स्वाइन फ्लू और सार्स की महामारी के दौरान मास्क का इतना बड़ा जखीरा इकट्ठा किया गया था।
सवालों के घेरे में फ्रांस की सरकार:
एक रिपोर्ट के मुताबिक जब फ्रांस को इस बारे में जानकारी मिली कि इस बीमारी से ज्यादा खतरा नहीं है तो उसने करोड़ों मास्क जला दिए। जब फ्रांस में कोरोना वायरस की महामारी फैली तो पता चला कि उसके पास सिर्फ 117 मिलियन मास्क यानी 11 करोड़ 70 लाख मास्क बचे रह गए हैं। इस नई रिपोर्ट ने फ्रांस की सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार…
लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।…
भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।भारत सरकार…
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी…
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीमित मात्रा में खाद्य सामग्री भेजने की इजाजत दे दी है। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में खाने-पीने की चीजों के…
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…