Select Date:

मणिपुर में NH पर मौजूद ब्रिज पर विस्फोट:राज्य को असम और नागालैंड से जोड़ता है

Updated on 25-04-2024 12:56 PM

लोकसभा चुनाव के बीच मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। बुधवार रात करीब 1 बजे नेशनल हाईवे 2 पर मौजूद एक प्रमुख ब्रिज पर बम विस्फोट किए गए। इसके कारण ब्रिज पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। 26 अप्रैल को मणिपुर की आउटर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण की वोटिंग होनी है।

राजधानी इम्फाल से 45 किमी दूर कांगपोकपी जिले में आने वाला यह ब्रिज मणिपुर को असम और नागालैंड के शहरों को जोड़ता है।

पुलिस ने फिलहाल ब्रिज पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इंजीनियर ब्रिज को हुए नुकसान की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही ट्रैफिक चालू किया जाएगा। 150 से ज्यादा ट्रक हाईवे पर फंसे हुए हैं।फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

सुरक्षाबलों को रोकने के लिए पुल क्षतिग्रस्त किया गया
एक अधिकारी ने पहचान छुपाने की शर्त पर बताया कि सुरक्षाबलों को क्षेत्र में एंट्री नहीं मिल सके इसलिए पुल क्षतिग्रस्त किया गया। अब आवश्यक वस्तुओं का भी परिवहन नहीं हो पा रहा है। सुरक्षाबलों ने कुकी बहुल जिले में पुल के आस-पास मौजूद गांवों में तलाशी अभियान चलाया है।

कांगपोकपी से करीब 22 किमी दूर पड़ोसी सेकमाई की तलहटी में पिछले दो दिनों से सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी चल रही थी।

हाईवे पर पहले भी किए गए कई हमले
नेशनल हाईवे 37 पर 17 अप्रैल को सिविलियन फ्यूल टैंकरों पर हमला किया गया था। इसकी जिम्मेदारी विद्रोही समूह यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) ने ली थी। इम्फाल को असम के सिलचर से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर हुए हमले में एक ट्रक चालक घायल हो गया और टैंकरों से गैस और तेल का रिसाव हुआ था।

कुकी-मैतई ने एक-दूसरे पर लगाया विस्फोट का आरोप
कुकी छात्र संगठन सदर हिल्स (KSO-SH) ने एक बयान में पुल पर बमबारी की निंदा की, जो सापरमीना से दक्षिणी कुकी क्षेत्रों को कांगपोकपी से जोड़ता है।

संगठने ने बयान जारी कर कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि निर्दोष कुकी लोगों को परेशान करने के लिए मैतेई समूह के कहने पर भाड़े के लोगों ने ब्रिज पर विस्फोट किया। हम उन सभी व्यक्तियों को सावधान करते है जो कुकी एरिया के अंदर और बाहर खुले में है। अगर कोई साथी पाया जाता है तो कुकी क्षेत्र में फ्री पैसेज के अधिकार पर फिर से विचार किया जाएगा।

वहीं, घाटी स्थित मैतेई नागरिक समाज समूहों की एक छत्र संस्था मणिपुर इंटीग्रिटी पर समन्वय समिति (COCOMI) ने आरोप लगाया कि बम विस्फोट कुकी उग्रवादियों का काम है। इस घटना की जांच NIA को करना चाहिए। COCOMI ने बयान में कहा कि यह महत्वपूर्ण रास्ता भारत और म्यांमार को जोड़ता है और 35 लाख स्थानीय आबादी की जीवन रेखा है। पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में व्यापार और कनेक्टिविटी के लिए भी काम करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2024
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला की आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद रामपथ पर खुली जीप में 2 किलोमीटर का…
 06 May 2024
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हर वक्त सफेद रंग की टी-शर्ट पहनने का कारण बताया है। राहुल ने कहा, "सफेद ट्रांसपेरेंसी और सिम्प्लिसिटी दर्शाता है। मैं कपड़ों के बारे में…
 06 May 2024
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष विजय नामदेवराव वडेट्‌टीवार ने कहा है कि 2008 में हुए मुंबई हमले के दौरान राज्य के ATS प्रमुख हेमंत करकरे को…
 06 May 2024
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम (4 मई) एयरफोर्स जवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवान की पहचान विक्की पहाड़े के रूप में हुई है। विक्की मध्य प्रदेश के…
 06 May 2024
जम्मू कश्मीर के पुंछ में शनिवार शाम (4 मई) एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 1 अफसर शहीद हुए थे। हमले को जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद्य…
 06 May 2024
देश की कई यूनिवर्सिटीज के लगभग 200 कुलपतियों (वाइस चांसलर्स) और प्रोफेसर्स ने राहुल गांधी को ओपन लेटर लिखा है। जिसमें प्रोफेसरों और कुलपतियों के सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाने…
 06 May 2024
रांची में सोमवार को ED ने 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें इंजीनियर और नेताओं के घर शामिल हैं। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी…
 06 May 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग होगी।पहले इस फेज में 12 राज्यों की 95…
 06 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के बहरामपुर में रैली की। उन्होंने कहा- कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था। आज महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर आपका…
Advt.