Select Date:

कांग्रेस नेता बोले-हेमंत करकरे को कसाब ने नहीं मारा था : उनकी हत्या RSS से जुड़े पुलिसवाले ने की

Updated on 06-05-2024 12:35 PM

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष विजय नामदेवराव वडेट्‌टीवार ने कहा है कि 2008 में हुए मुंबई हमले के दौरान राज्य के ATS प्रमुख हेमंत करकरे को आतंकी अजमल कसाब ने नहीं, बल्कि RSS से जुड़े एक पुलिसवाले ने मारा था।

वडेट्‌टीवार ने कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील और मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निकम ने बिरयानी का मुद्दा उछालकर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की थी। क्या कोई कसाब को बिरयानी खिलाएगा? बाद में निकम ने खुद इस बात को स्वीकार किया था, वह किस तरह के वकील हैं, एक देशद्रोही जो कोर्ट में बयान तक नहीं दे सकता।

विजय वडेट्‌टीवार के इस बयान को लेकर भाजपा ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने कहा है कि वडेट्टीवार उनके उम्मीदवार उज्ज्वल निकम के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं और उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

भाजपा नेता बोले- कांग्रेस अपने वोट बैंक को खुश करने किसी भी हद तक जा सकती है
वडेट्‌टीवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कांग्रेस अपने खास वोट बैंक को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वडेट्‌टीवार ने 26/11 के आतंकियों को क्लीनचिट दे दी है।

तावड़े ने कहा कि वडेट्‌टीवार के मुताबिक, कसाब ने शहीद हेमंत करकरे को गोली नहीं मारी थी। क्या एक आतंकी का साथ देते हुए कांग्रेस को थोड़ी भी शर्म नहीं आई। आज पूरा देश जान गया है कि कांग्रेस और उनके शहजादे की जीत के लिए पाकिस्तान में नमाज क्यों पढ़ी जा रही है।

फडणवीस बोले- विपक्ष कसाब के लिए परेशान है
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष कसाब को लेकर परेशान है और उज्ज्वल निकम को टारगेट कर आतंकियों को सपोर्ट करना चाहता है। विपक्षी नेता वडेट्‌टीवार के मुताबिक, उज्ज्वल निकम ने कसाब को अपमानित किया है।

फडणवीस ने कहा कि कसाब ने पूरे देश को आतंकित किया, लेकिन कांग्रेस उसके लिए परेशान है। महायुति उज्ज्वल निकम को सपोर्ट कर रहा है और महाविकास अघाड़ी कसाब को सपोर्ट कर रही है। अब आप तय कर लीजिए किसे वोट करना है।

शिवसेना बोली- कांग्रेस पाकिस्तान को खुश करने में व्यस्त

शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की तरफ से ऐसे बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 26/11 हमले के दौरान मैंने देखा है कि साउथ मुंबई, महाराष्ट्र और भारत के लोगों ने किस तरह के दर्द, तकलीफ और आतंक का सामना किया था।

मिलिंद देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को खुश करने और एक समुदाय पर दोष की कोशिश क्यों कर रहा है। भारतीय होने के बावजूद विपक्षी पार्टी के एक जिम्मेदार नेता ने दूसरी बार ऐसा बयान दिया है और पाकिस्तान को क्लीनचिट दी है।

भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटकर निकम को बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने उज्ज्वल निकम को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है। निकम 26/11 मुंबई हमले के पाकिस्तान के आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिला चुके हैं। निकम 1992 के मुंबई ब्लास्ट मामले में भी सरकारी वकील थे। भाजपा ने 2019 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा नेता दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम को टिकट दिया था। पूनम अभी सांसद हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
सुप्रीम कोर्ट ने एक दुर्लभ आदेश के तहत मणिपुर सरकार से कहा है कि UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजाना के हिसाब से 3000 रुपए दें, ताकि वे…
 18 May 2024
उत्तराखंड सरकार ने अपने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट का लाइसेंस रद्द किया गया था। शुक्रवार (17 मई) को…
 18 May 2024
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण…
 18 May 2024
हरियाणा में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25…
 18 May 2024
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार समेत 4 मंत्रियों पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में…
 18 May 2024
दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया…
 17 May 2024
बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार (17 मई) को जनता दल (सेक्युलर) विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में अंतरिम जमानत दे दी। इससे…
 17 May 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल…
 17 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी रैली में कहा- मैंने बताया था कि शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। देखिए भागे कि नहीं। मैंने कहा था कि वो अमेठी…
Advt.