रूस-भारत सौदे पर अमेरिका खफा, लगा सकता है प्रतिबंध
Updated on
22-05-2020 06:30 PM
वाशिंगटन। अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि रूस से कई अरब डॉलर की एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के कारण भारत पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका अभी भी बनी हुई है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को प्रौद्योगिकियों के लिए रणनीतिक प्रतिबद्धता दर्शानी होगी। बता दें कि अमेरिकी चेतावनी के बावजूद भारत ने अक्तूबर 2018 में रूस के साथ एस-400 मिसाइल प्रणाली के लिए पांच अरब डॉलर के सौदे पर दस्तखत किए थे। एलिस वेल्स ने चेताया कि यदि भारत इस सौदे पर आगे बढ़ेगा तो उसे काटसा कानून के तहत अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इस कानून के तहत उन देशों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है जो रूस से रक्षा सामान खरीदते हैं। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा के एक सवाल पर वेल्स ने कहा, अमेरिका में काटसा का विचार अभी हटा नहीं है।
150 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार
एक सवाल के जवाब में वेल्स ने कहा कि व्यापार, भारत-अमेरिकी रिश्तों का बेहद अहम हिस्सा है और दोनों देश एक सौदे की दिशा में काम करना जारी रखते हैं क्योंकि पिछले साल दोनों ने लगभग 150 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया था। वेल्स ने कहा कि मैं यह अनुमान नहीं लगा सकती हूं कि इस साल कोई सौदा होगा या नहीं, लेकिन व्यापार सौदा हासिल करने की प्रेरणा बहुत अधिक मौजूद है।
व्यापार समझौते पर वार्ता जारी
दक्षिण-मध्य एशिया की प्रमुख उप सहायक मंत्री और राजदूत एलिस वेल्स ने कहा कि अमेरिका व्यापार के माहौल में सुधार के लिए भारत के साथ काम करना चाहेगा, क्योंकि निवेश कंपनियां अब अपनी आपूर्ति श्रंखला में विविधता लाने की कोशिश कर रही हैं। वेल्स के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर वार्ता जारी है लेकिन इस साल नवंबर में अमेरिका में चुनाव से पहले इसे लेकर कोई उम्मीद नहीं है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…