Select Date:

नस्लवादी हिंसा में झुलसा अमेरिका, अब तक 5 की मौत

Updated on 02-06-2020 08:41 PM
ऐतिहासिक चर्च फूंका, ट्रंप ने बुलाई सेना, सभी सरकारी दफ्तर बंद, 2 हजार जवान हाई अलर्ट पर
प्रदर्शन के समर्थन में उतरा हॉलीवुड, टं् बोले-न्याय होगा
वाशिंगटन। अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन राजधानी वॉशिंगटन डीसी समेत अमेरिका के 140 शहरों तक फैल गया है। इन प्रदर्शनों में अभी तक प्रदर्शनों में पांच लोगों की मौत हुई है। हिंसा को रोकने के लिए 4 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वॉशिंगटन समेत 40 शहरों में कफ्र्यू लगाया गया है। इस बीच हालात को बेकाबू होता देख राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने अमेरिकी सेना को उतारने का ऐलान किया है। बता दें कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के सामने जमकर प्रदर्शन किया। ये लोग अमेरिका में अश्वेतों के साथ नस्लवाद के आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। यही नहीं पूरे वॉशिंगटन में कफ्र्यू लगा दिया गया है। वॉशिंगटन में प्रदर्शनकारियों के लूटपाट और आगजनी करने का भी सिलसिला जारी रहा।
चर्च को आग लगाई गई
प्रदर्शनकारियों ने चर्च ऑफ प्रेसिडेंट्स के नाम से मशहूर ऐतिहासिक सेंट जॉन्स एपिस्कोपल चर्च को आग तक लगा दी है। सोमवार को भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चर्च का दौरा किया। व्हाइट हाउस के आसपास से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने रबर की गोली का इस्तेमाल किया। इस दौरान अमेरिकी सेना-पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। हजारों प्रदर्शनकारियों ने ड्रम बजाते हुए सड़कों पर रैली निकाली। 
जगह-जगह आगजनी और लूटपाट
अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से अमेरिका जल रहा है। कई बड़े शहरों से लूटपाट, दंगे और आगजनी की खबरें आ रही हैं। ट्रंप ने राज्यों को हिदायत दी कि वे अपने नागरिकों की रक्षा करने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने कहा, अगर कोई राज्य या शहर अपने नागरिकों और उनकी संपत्ति की रक्षा करने से इनकार करता है तो मैं अमेरिकी फौज की वहां तैनाती कर उनका काम तुरंत आसान कर दूंगा। ट्रंप ने कहा कि जॉर्ज की मौत से लोग बेहद दुखी हैं और चंद दंगाइयों के उपद्रव के आगे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरोध को नजरअंदाज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा का सबसे ज्यादा शिकार मासूम और शांतिप्रिय लोग बने हैं और उनका राष्ट्रपति होने के नाते मैं उनके अधिकारों की रक्षा करूंगा।
जार्ज को देंगे इंसाफ: ट्रंप
वॉशिंगटन में हालात नियंत्रण से बाहर निकलते देख राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना को उतारने का फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जॉर्ज फ्लॉयड की निर्मम हत्या से सभी अमेरिकी दुखी है और उनके मन में एक आक्रोश है। जॉर्ज और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेरे प्रशासन की ओर से उन्हें पूरा न्याय मिलेगा। मगर देश के राष्ट्रपति के तौर पर मेरी पहली प्राथमिकता इस महान देश और इसके नागरिकों के हितों की रक्षा करना है। ट्रंप ने कहा कि मैंने इस देश के कानून को सबसे ऊपर रखने की शपथ ली थी और मैं अब बिल्कुल वही करूंगा। उन्होंने कहा, रविवार रात वॉशिंगटन डीसी में जो कुछ हुआ वह बेहद गलत है। मैं हजारों की संख्या में हथियारों से लैस सेना के जवानों को उतार रहा हूं। इनका काम दंगा, आगजनी, लूट और मासूम लोगों पर हमले की घटनाओं पर लगाम लगाना होगा।
दो हजार जवान हाई अलर्ट पर
प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही हिंसा और तोडफ़ोड़ को देखते हुए वाशिंगटन डीसी समेत देश के 40 शहरों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। वर्जीनिया में आपातकाल के साथ ही कैलिफोर्निया में सोमवार तक सभी सरकारी इमारतों को बंद रखने का आदेश दिया गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए 15 शहरों में पांच हजार नेशनल गार्ड के जवान तैनात हैं। दो हजार अतिरिक्त जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।
प्रदर्शनों के समर्थन में हॉलीवुड
हॉलीवुड स्टूडियो डिज्नी, वार्नर ब्रदर्स, पैरामाउंट, नेटफ्लिक्स, अमेजन और द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने अश्वेत समुदाय के समर्थन में एक बयान जारी किया है। डिज्नी ने एक बयान में कहा, हम नस्लवाद के खिलाफ हैं। हमें इस समय एकजुट होना चाहिए और नस्लवाद के खिलाफ बोलना चाहिए। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने कहा कि जार्ज फ्लॉयड की मौत किसी को भी स्वीकार्य नहीं है। वार्नर ब्रदर्स ने एक ट्वीट में कहा, हम अपने अश्वेत सहयोगियों और प्रशंसकों के साथ खड़े हैं। अमेजन ने कहा कि अमेरिका में अश्वेत लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को…
 19 May 2025
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई…
 19 May 2025
इस्‍लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्‍तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार…
 19 May 2025
लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।…
 19 May 2025
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा में कई इलाकों में हवाई हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में एक दिन में 140 से ज्यादा लोगों की…
 19 May 2025
भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।भारत सरकार…
 19 May 2025
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी…
 19 May 2025
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीमित मात्रा में खाद्य सामग्री भेजने की इजाजत दे दी है। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में खाने-पीने की चीजों के…
 17 May 2025
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
Advt.