Select Date:

दुनियाभर में 3.48 लाख मरीजों की हो चुकी मौत

Updated on 27-05-2020 09:35 PM
वाशिंगटन। अमेरिका और यूरोप में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन हालात अब भी गंभीर हैं। दुनिया में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 56 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है जबकि, मरने वालों की संख्या 3.48 लाख से भी ज्यादा हो गई है। इस बीच, अमेरिका में 17,06,277 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं जबकि, मृतकों का आंकड़ा 99,807 हो गया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 90,128 नए मामले सामने आए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 3,096 और बढ़ गई है। एक दिन पहले दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,826 थी। दुनिया भर के कुल संक्रमितों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में ही हुई हैं। अमेरिका के बाद ब्रिटेन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जहां 36,914 लोगों की मौतों के साथ कुल 2,61,184 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, ब्रिटेन में मरीजों की संख्या रूस, स्पेन और ब्राजील से कम है। इसके बाद इटली, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और ईरान जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें रूस, ब्राजील, स्पेन, ब्रिटेन और इटली में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को…
 19 May 2025
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों कई महत्वपूर्ण एयरबेस उड़वाने के बाद भी पाकिस्तान की सेना की अकड़ शांत नहीं हुई है। पाकिस्तानी सेना ने अब भारत को नई…
 19 May 2025
इस्‍लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्‍तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार…
 19 May 2025
लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।…
 19 May 2025
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा में कई इलाकों में हवाई हमले किए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में एक दिन में 140 से ज्यादा लोगों की…
 19 May 2025
भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।भारत सरकार…
 19 May 2025
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के ऑफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी…
 19 May 2025
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीमित मात्रा में खाद्य सामग्री भेजने की इजाजत दे दी है। इजराइल ने 2 मार्च से गाजा में खाने-पीने की चीजों के…
 17 May 2025
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
Advt.