9 फरवरी को हो सकती है डील
अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील 9 फरवरी को साइन होने की संभावना जताई गई है। इसके तीन बाद यानी 12 तारीख को बांग्लादेश में चुनाव होना है। इससे स्वभाविक रूप से यह सवाल उठ रहा है कि यूनुस सरकार क्यों डील साइन कर रही है। वह इसे 12 फरवरी के बाद बनने वाली चुनी हुई सरकार के लिए क्यों नहीं छोड़ रही है।अमेरिका के साथ बांग्लादेश की सीक्रेट डील में कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा है। इस शक की वजह यूनुस के अमेरिका से रिश्ते हैं। बांग्लादेशी अर्थशास्त्री अनु मोहम्मद का कहना है कि यूनुस ने चुनाव से कुछ दिन पहले एक बंदरगाह को लीज पर देने और हथियार आयात का सौदा किया है। इसने अमेरिका के साथ सीक्रेट डील पर शक को बढ़ाया है।
