ईरान का सबसे बड़ा तेल टर्मिनल
खर्ग आईलैंड में ईरान की सबसे बड़ी तेल फैसिलिटी है। इस द्वीप से देश के कुल तेल निर्यात का 90% होता है और हर साल 950 मिलियन बैरल तेल प्रतिदिन संभालता है। इसके गहरे तट की वजह से एक साथ 8-9 सुपरटैंकरों को एक साथ डॉक कर सकते हैं और तेल लोड करते हैं। खर्ग न केवल सबसे बड़ा टर्मिनल है, बल्कि एकमात्र ऐसा है जो कच्चे तेल के निर्यात के लिए मायने रखता है।मई 2025 में S&P ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट ने बताया कि तेहरान ने टर्मिनल की भंडारण क्षमता में 2 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी की है, जिसे टैंक 25 और 26 की मरम्मत करके किया गया है। इसमें हर एक में एक मिलियन बैरल तेल रखने की क्षमता है।
IRGC करती है खर्ग की रखवाली
खर्ग को वर्जित द्वीप कहा जाता है। ईरान की ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) इसकी रखवाली करती है। यह केवल तेल टर्मिनल नहीं है। IRGC इसे खाड़ी में सैन्य चौकी के तौर पर इस्तेमाल करता है। उसकी एक खास यूनिट जहाज-रोधी मिसाइलों और समुद्री सुरंगों से लैस तेज हमला करने वाली नावों को चलाती है।खर्ग में IRGC के पास हथियार
- जुल्फिकार श्रेणी की मिसाइल बोट- Nasr-1 जहाज रोधी मिसाइलें (25-35 किमी क्षमता)
- आशुरा श्रेणी की स्पीडबोट- रॉकेट लॉन्चर और समुद्री सुरंगे बिछाने की क्षमता
- तटीय तोपों, रडार और ड्रोन का ढांचा
