नॉर्वे सरकार से मीर यार की अपील
बलूचिस्तान को अलग देश बनाने की मांग करने वाले मीर ने नॉर्वे सरकार से काकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'हम नॉर्वे सरकार से अपील करते हैं कि अनवर उल हक काकर और कठपुतली सीएम सरफराज की जांच करे, जिनके हाथ हजारों बेगुनाह बलूच नागरिकों के खून से सने हुए हैं।पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लंबे समय से अलगाववाद की मजबूत भावना रही है। बलूचों लोगों में बड़ा तबका पाकिस्तान से अलग होने की मांग करता रहा है। पाकिस्तानी की आर्मी के अत्याचार और पाक सरकार की भेदभाव वाली नीतियों ने इस भावना को बढ़ाया है। बलूचिस्तान में सशस्त्र गुट पाक आर्मी से लड़ रहे हैं।
