Select Date:

योगी सरकार ने किया ब्यूरोक्रेसी में बदलाव

Updated on 02-10-2020 09:01 PM

नई दिल्ली योगी सरकार ने अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल का कद बढ़ाते हुए उन्हें मौजूदा विभागों के साथ अपर मुख्य सचिव सूचना का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया है। अवनीश कुमार अवस्थी का सूचना विभाग से तबादला कर दिया गया है। उनके पास गृह समेत अन्य विभाग बने रहेंगे। इसके साथ ही संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ सूचना विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुरुवार को कुल छह आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। नवनीत सहगल ने एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, निर्यात प्रोत्साहन के अपर मुख्य सचिव रहते हुए कोरोना महामारी के दौरान बेहतर काम किया है। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए भी कई शुरू की गई कई योजनाओं पर संजीदगी से काम किया। उनके काम को देखते हुए सूचना विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके पहले भी वह सपा सरकार में प्रमुख सचिव सूचना के पद पर रह चुके हैं। अवनीश कुमार अवस्थी से सूचना विभाग का प्रभार हटा दिया गया है। उनके पास गृह, गोपन, वीजा पासपोर्ट, जेल प्रशासन यूपीडा रहेगा।  अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह को उद्यान विभाग भेजा गया है। प्रमुख सचिव उद्यान बाबू लाल मीना को प्रमुख सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सरोज कुमार को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा से एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण बनाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.