Select Date:

'अपनी मौत के जिम्मेदार हम होंगे', लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

Updated on 20-03-2026 12:39 PM
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय तारावती और उनके 30 वर्षीय बेटे संदीप के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के मुखिया 55 वर्षीय रूपनारायण को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं। घटना की जानकारी परिवार के छोटे बेटे कुलदीप ने दी। उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसके पिता रूपनारायण उल्टियां कर रहे थे। वहीं, मां तारावती और बड़े भाई संदीप बेसुध हालत में पड़े हुए थे। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे अंदेशा हुआ कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है।

पिता की हालत गंभीर

यह देख कुलदीप के होश उड़ गए और उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने तारावती और संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि रूपनारायण की हालत गंभीर है।

मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में लिखा है अपनी मौत के जिम्मेदार केवल हम होंगे। हालांकि, असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। बंथरा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

बैंक से लिया था लोन

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि परिवार होटल कारोबार से जुड़ा है। रूपनारायण गांव के बाहर चाय-समोसा का छोटा होटल चलाता था उसी से परिवार का गुजारा होता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परिवार पर बैंक का लोन बकाया होने की बात भी सामने आई है, जिसे चुकाने में कठिनाई हो रही थी।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बैंक की ओर से नोटिस भी चस्पा किया गया था। हालांकि, जहर खाने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.