Select Date:

विश्व स्वास्थ्य संगठन को साल के आखिर तक कोरोना वैक्सीन के आने की उम्मीद

Updated on 09-10-2020 11:19 PM

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए सभी देशों को वैक्सीन से ही उम्मीदें हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन इस साल के अंत तक मिल सकती है। हालांकि उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हम सभी को वैक्सीन की जरूरत है और उम्मीद करते हैं कि इस साल के अंत तक हमें वैक्सीन मिल सकती है। फिलहाल दुनियाभर में सैकड़ों वैक्सीन का विभिन्न चरणों में क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। इसके नतीजों पर दुनिया के सभी देशों की नजर है। रूस और चीन ने वैक्सीन तैयार कर ली है और कई खबरों की मानें तो आपातकाल मंजूरी के तहत यह टीके वहां के लोगों को लगाना भी शुरू कर दिया गया है।

भारत भी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में शामिल है। अमेरिका के बाद भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, ऐसे में देश के लोग भी चाहते हैं कि जल्द कोई कारगर और सुरक्षित वैक्सीन आए। भारत की बात करें तो फिलहाल देश में तीन कोरोना वायरस वैक्सीन पर काम चल रहा है। यह सभी टीके ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है। बीते रविवार संडे संवाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कह चुके हैं कि सरकार जुलाई 2021 तक 40 से 50 करोड़ डोज उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं भारत में चल रहे तीनों टीकों और उनके ट्रायल के बारे में-

कोवाक्सिन पहली वैक्सीन-

कोवाक्सिन भारत की पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है। इस वैक्सीन को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक कंपनी विकसित कर रही है। यह एक इनऐक्टिवेटेड वायरस वैक्सीन है। इस वैक्सीन का ट्रायल दूसरे चरण से गुजर रहा है। खबरों के मुताबिक, वैक्सीन की कीमत काफी कम रखी जाएगी।

जायकोव-डी दूसरी वैक्सीन-

जायकोव-डी देश की दूसरी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है। इसे भारत की बड़ी फॉर्मा कंपनी जायडस कैडिला ने विकसित किया है। यह एक तरह की डीएनए आधारित वैक्सीन है। यह वैक्सीन भी ह्यूमन ट्रायल के दूसरे चरण से गुजर रही है। इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कोविशील्ड तीसरी वैक्सीन-

कोविशील्ड भारत में ट्रायल में शामिल तीसरी वैक्सीन है। इसे ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने तैयार किया है। यह नॉन-रेप्लिकेटिंग वायरल वेक्टर वैक्सीन है। भारत में एस्ट्राजेनेका से करार के तहत पुणे की कंपनी सीरम इंडिया इंस्टिट्यूट इसे तैयार कर रही है। देश में यह वैक्सीन फिलहाल दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल से गुजर रही है। 

सीरम इंडिया इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक, कोविशील्ड की कीमत 1,000 रुपये के करीब हो सकती है। लेकिन भारत के अलावा निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय करार के तहत वैक्सीन करीब 225 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। तो इस लिहाज से दुनिया में कोरोना महामारी संकट से बचने के लिए वैक्सीन के आने की उम्मीदों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि कोरोना वैक्सीन से ही हम मानवता पर गहराते इस बड़े संकट के खिलाफ जंग जीत सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.