विश्व कप: भारतीय टीम की जर्सी पर विवाद, भगवा रंग पर पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल, कहा- यह शर्मनाक है
Updated on
30-07-2026 02:24 PM
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी। हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए टीम की जर्सी जारी कर दी है। जर्सी केसरिया रंग का है। इसे भी भगवा रंग भी कहा जाता है। क्रिकेट हो या फिर हॉकी और फुटबॉल, भारतीय टीम की मुख्य जर्सी ब्लू कलर की होती है। लेकिन हॉकी विश्व कप के लिए भारत की जर्सी का कलर बदल दिया गया है।
विरेन रासक्विन्हा ने पहचान और विरासत का हवाला दिया
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान विरेन रासक्विन्हा ने जर्सी के रंग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नीला रंग भारतीय हॉकी की पहचान और विरासत है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे कहना होगा कि हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। लेकिन यह शर्मनाक है। भारतीय टीम की पहचान और विरासत हमेशा से 'नीला' रंग रही है। मैंने कई सालों तक गर्व के साथ नीली जर्सी पहनी है। फैंस हमारी भारतीय टीम को नीले रंग में देखना चाहते हैं। नारंगी रंग का क्या लॉजिक है?'
राजनीति से नहीं जोड़ने की बात कही
विरेन रासक्विन्हा ने साफ किया कि वह राजनीति की वजह से ऐसान पोस्ट नहीं कर रहे हैं। देश में अभी भाजपा की सरकार है । पार्टी की पहचान और उसके चुनाव चिन्ह या झंडे में भगवा का मुख्य रुप से उपयोग है। रासक्विन्हा ने आगे लिखा- मैं इस पर कई गैर-जरूरी राजनीतिक कमेंट देख रहा हूं। मैं उन सब में नहीं पड़ना चाहता। मेरी सीधी और विनम्र बात गर्व, पहचान और विरासत के बारे में है। हॉकी के लिए भारत वही है जो फुटबॉल के लिए अर्जेंटीना है। क्या हम कभी अर्जेंटीना को अपनी पहली जर्सी के तौर पर नारंगी और सफेद धारियों वाली जर्सी पहने हुए देखेंगे?
45 साल के विरेन ने 2002 से 2008 के बीच भारत के लिए 180 मैच खेले थे। हॉकी से रिटायर होने के बाद रासक्विन्हा ने हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। एमबीए पूरा करने के बाद, वे 2009 में ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट से जुड़े और अब वे इसके सीएओ हैं। ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट भारतीय ओलंपिक एथलीटों और पैरालंपिक को स्पॉन्सर करता है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के पूल में
हॉकी विश्व कप 2026 में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें 4-4 के 4 पूल में बांटा गया है। भारत पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ है। 15 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला वेल्स के खिलाफ है। 17 अगस्त को इंग्लैंड जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान से टक्कर है। भारत ने एकमात्र बार 1975 मं हॉकी विश्व कप जीता था। उसके बाद से टीम एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है।
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…