अमेरिका और ईरान में तनाव
यह मूवमेंट ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए कड़ी कार्रवाई के बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ गया था। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मिडिल ईस्ट के लिए अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम पर भी विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की हत्या को लेकर ईरान के खिलाफ बार-बार धमकी दी थी, जिसमें हमला करना शामिल था। हालांकि, पिछले सप्ताह विरोध प्रदर्शनों के कम होने के बाद ईरान को लेकर ट्रंप के बयानों में नरमी देखी गई है।ईरान ने बुधवार को पहली बार विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों का आंकड़ा जारी किया जिसमें बताया कि 3117 लोग मारे गए हैं। मानवाधिकार समूहों का कहना है कि असल संख्या इससे बहुत ज्यादा हो सकती है। ईरान में 8 जनवरी के बाद से इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी है जिसके चलते बहुत कम जानकारी निकलकर बाहर आ पा रही है।
