Select Date:

शरिया कानून पर बैन लगाने वाले इब्राहिम ट्राओरे कौन हैं? दुनिया के सबसे युवा तानाशाह, 5 बार मौत को दी मात

Updated on 20-07-2026 01:36 PM
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून नहीं लागू किया जाएगा। सैन्य तख्तापलट कर सत्ता हासिल करने वाले ट्राओरे ने कहा कि वह भले ही मुसलमान है, लेकिन उनके शासन में सभी धर्मों के लोगों को पूरी आजादी होगी। एक सार्वजनिक संबोधन में उन्होंने कहा कि बुर्किना फासो में कोई भी धर्म देश से बड़ा नहीं होगा और देश में शरिया कानून नहीं लागू किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने सऊदी अरब में शरिया कानून की पढ़ाई कर रहे देश के लोगों पर नाराजगी जताई। ट्राओरे ने कहा कि ऐसे छात्रों को तकनीकी कौशल सीखने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे देश का विकास हो सके। ट्राओरे ने साफ कहा कि सऊदी अरब में शरिया सीखने गए लोगों को वहीं रहना चाहिए और उन्हें वापस आने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा, "हमारे देश के विकास में मदद करने वाली तकनीकी जानकारी और कौशल सीखने के बजाय आपने शरिया कानून की पढ़ाई करना चुना। आप जहां हैं, वहीं रहें। आपको यहां वापस आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"

कौन है इब्राहिम ट्राओरे?

इब्राहिम दुनिया को दुनिया के सबसे युवा सैन्य तानाशाहों में गिना जाता है। उन्होंने साल 2022 में सैन्य तख्तापलट करते हुए देश की सत्ता पर कब्जा जमा लिया था और तब से अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में बने हुए हैं। तख्तापलट के समय उनकी उम्र सिर्फ 34 साल थी और दुनिया के सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष बने। वह देश के दूसरे सबसे युवा तानाशाह हैं। अपने पैन अफ्रीकी विचारों के लिए जाने वाले इब्राहिम ट्राओरे ने खुद को राष्ट्रवादी और साम्राज्य विरोधी के रूप में स्थापित किया है।

5 बार जान से मारने की हो चुकी कोशिश

इब्राहिम ट्राओरे का जन्म साल 1988 में पश्चिमी बुर्किना फासो के केरा में हुआ था। विज्ञान और भूविज्ञान में स्नातक की डिग्री लेने के बाद वह देश की सेना में शामिल हो गए। देश में जिहादी विद्रोह के दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सितंबर 2022 में उन्होंने सफलत तख्तापलट का नेतृत्व किया, जिसने तत्कालीन अंतरिम राष्ट्रपति पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को हटा दिया। सत्ता संभालने के बाद ट्राओरे को 5 बार मारने की कोशिश की गई है, जिसे हर बार नाकाम कर दिया गया है।

लोकतंत्र के खिलाफ

ट्राओरे ने इसी साल अप्रैल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में लोकतंत्र को जानलेवा बताया था और कहा था कि देश के लोगों को भूल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अफ्रीकी लोग लोकतंत्र की व्यवस्था नहीं चाहते और बुर्किना फासो का अपना एक अलग तरीका है। ट्राओरे ने कहा था कि लोगों को लोकतंत्र को भूल जाना चाहिए। लोकतंत्र हमारे लिए नहीं है। लीबिया को देखिए। यह हमारे पास का ही एक उदाहरण है।

ट्राओरे के नेतृत्व में बुर्किना फासो ने देश को धर्मनिरपेक्ष बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पिछले महीने बुर्किना फासो की विधायिका ने धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े कानून को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इस नए कानून का मकसद एक धर्मनिरपेक्ष देश में पूजा की आजादी की गारंटी देना है। इसके पहले मई के आखिर में देश के धार्मिक नेताओं ने बिल के ड्राफ्ट को लेकर विरोध किया था, जिनमें ओआगाडोगू की ग्रैंड सुन्नी मस्जिद के इमाम भी शामिल थे। विरोध के बाद इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.