ईरान की होर्मुज स्ट्रेट पर जीत, US नहीं तेहरान वाले रास्ते से गुजर रहे सारे जहाज, खुलासा
Updated on
28-07-2026 02:28 PM
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाज तेहरान के तय किए गए रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैरिटाइम इंटेलिजेंस फर्म मैरिस्क् (Marisks) के डेटा से यह जानकारी सामने आई है। इससे यह भी पता चलता है कि इस दौरान एक भी जहाज ओमान के तट के पास वाले रास्ते से नहीं गुजरा है, जिसका सुझाव अमेरिका जहाजों को दे रहा है।
58 जहाज ईरानी कॉरिडोर से निकले
अमेरिकी ब्रॉडकास्टर CNN के अनुसार, मैरीटाइम फर्म ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक होर्मुज जलडमरूमध्य से 78 जहाजों गुजरते देखा गया। इनमें 20 जहाज ईरान के झंडे वाले थे। रिपोर्ट में कहा गया कि इस रास्ते से गुजरने वाले सभी 58 गैर ईरानी जहाजों ने ईरान के बताए कॉरिडोर का इस्तेमाल किया। एक भी जहाज को अमेरिकी सेना की तरफ से बताए गए ओमान के तट वाले वैकल्पिक शिपिंग लेन से गुजरते नहीं देखा गया।
लेटेस्ट ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन डेटा से पता चलता है कि प्रतिबंधों के बावजूद गैर-ईरानी कमर्शियल जहाजों की आवाजाही ईरान के कंट्रोल वाले उत्तरी रास्ते से ही होती रही। एक अन्य मैरिटाइम कंपनी विंडवर्ड ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से सिर्फ 7 जहाज गुजरे और वे सभी ईरान के नियंत्रण वाले उत्तरी रास्ते से ही गए।
तेहरान ने होर्मुज पर जमाया कंट्रोल
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ा हुआ है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बार-बार धमकी दी है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को तेहरान की मंजूरी लेनी होगी। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को ईरान डेली में छपे एक इंटरव्यू में कहा कि वॉशिंगटन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वैकल्पिक शिपिंग रास्ता खोलकर ईरान-अमेरिका समझौते का जानबूझकर उल्लंघन किया है।
ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी का असर नहीं
ईरान के सरकारी टीवी IRIB ने सोमवार को बताया कि ईरानी सेना ने उन जहाजों को रास्ता बदल दिया, जो जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से से गुजरने की कोशिश कर रहा थे। इस बीच अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद ईरानी बंदरगाहों पर तेल टैंकर लगातार पहुंच रहे हैं। विंडवर्ड मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि रविवार को खर्ग द्वीप के लोडिंग टर्मिनल पर 24 टैंकर इंतजार कर रहे थे। एक दिन पहले यह संख्या 21 थी।
अमेरिका ने ईरान पर रोके हमले
इस बीच अमेरिका ने दो हफ्ते तक बमबारी के बाद ईरान पर हमले रोकने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बार-बार बातचीत के लिए गुहार लगा रहा है और वह कूटनीति को एक और मौका देना चाहते हैं। हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ बातचीत सफल नहीं होती है तो अमेरिका फिर से हमले शुरू कर देगा।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…