'तालिबान के उकसावे का देंगे कड़ा जवाब', पाकिस्तान की अफगानिस्तान को खुली धमकी, बॉर्डर पर तनाव
Updated on
25-02-2026 12:14 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेशी मीडिया प्रवक्ता मुशर्फ जैदी ने मंगलवार देर रात इस बारे में जानकारी दी। जैदी ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि अफगान तालिबान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा के तोरखम और तिराह सब-सेक्टर में फायरिंग शुरू की। उन्होंने आगे कहा कि इस हमले का पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाब दिया, जिससे अफगान पक्ष चुप हो गया।
पाकिस्तान की तालिबान को धमकी
पाकिस्तानी पीएम के प्रवक्ता ने आगे चेतावनी दी और कहा कि किसी भी उकसावे पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगान बलों ने बॉर्डर पॉइंट पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरी कर दी। अफगान सेना की गोलीबारी का मकसद आतंकवादियों को बॉर्डर पार करके पाकिस्तान में घुसने में मदद करना था।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव
इस्लामाबाद और काबुल के बीच तनाव का नया दौर पाकिस्तान के अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ है। पाकिस्तानी फाइटर जेट ने अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका इलाके में 7 ठिकानों पर हमले किए थे। पाकिस्तान ने कहा था कि उसने टीटीपी और ISIS से जुड़े ठिकाने पर हमले किए थे, जिसमें 80 से ज्यादा चरमपंथी मारे गए। हालांकि, काबुल के तालिबान शासन ने कहा था कि हमले में आम लोगों को निशाना बनाया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोगों की मौत हुई।
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया और धमकी की कि सही समय और सही तरीके से इसका जवाब लिया जाएगा। इसके पहले अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर एक सप्ताह तक सीधा सैन्य टकराव हुआ था। उस समय पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे, जिसके बाद तालिबान बलों ने बॉर्डर पार कर धावा बोल दिया था। एक सप्ताह तक चली लड़ाई में दोनों तरफ से सैकड़ों लोग मारे गए थे। एक हप्ते तक चले संघर्ष के बाद तुर्की और कतर की मध्यस्थता में दोनों देशों ने सीजफायर डील की थी।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…