यूनुस सरकार का आया बयान
विरोध प्रदर्शनों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद अंतरिम सरकार ने एक बयान जारी किया और हादी की हत्या के मामले में न्याय सुनिश्चित करने का वादा दोहराया। यूनुस के प्रेस सेक्रेटरी शफीकुल आलम ने कहा कि सरकार हादी की हत्या की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय से जिम्मा लेने को कहेगी। उन्होंने कहा कि विरोध मार्च के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एक भी गोली नहीं चलाई।यूनुस की प्रेस विंग से जारी बयान में कहा कि स्थिति तब बिगड़ी जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर जमुना की तरफ बढ़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी वॉटर कैनन पर चढ़ गए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकार ने दृढ़ता से कहा कि घटना के दौरान किसी भी समय कोई गोली नहीं चलाई गई।
