Select Date:

गोपनीय कानूनी मसले से अटका लंदन भागे विजय माल्या का प्रत्यर्पण

Updated on 09-10-2020 11:19 PM

नई दिल्ली। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को भारत में प्रत्यर्पण से ब्रिटेन में एक गोपनीय कानूनी मामला बचा रहा है। इसके समाधान के बाद ही उसे स्वदेश लाया जा सकेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने यहां नियमित ब्रीफिंग में बताया कि विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए लंदन की अदालत से 10 दिसंबर 2018 को आदेश हो गया था। उसने इस फैसले को ब्रिटिश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसे उच्च न्यायालय ने 20 अप्रैल 2020 को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसने उच्चतम न्यायालय में अपील की थी और उच्चतम न्यायालय ने 14 मई 2020 को याचिका को ठुकरा दिया था। श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार से माल्या ने अपने बचाव के हर उपाय का इस्तेमाल कर लिया है और सरकार उसके प्रत्पर्पण के लिए ब्रिटिश सरकार के निरंतर संपर्क में है। पता चला है कि माल्या ब्रिटेन में एक गोपनीय कानूनी मामले में फंसा हुआ है जिसमें भारत पक्षकार नहीं है। बताया गया है कि इसके समाधान के बाद ही उसका प्रत्यर्पण संभव होगा। इससे पहले, गृह मंत्रालय ने अवमानना मामले में दायर हलफनामे में कहा है कि यह कानूनी मुद्दा 'प्रत्यर्पण प्रक्रिया' से इतर है और यह 'गोपनीय' है और इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। अवमानना मामले में न्यायालय माल्या को पहले ही दोषी ठहरा चुका है। गौरतलब है कि विजय माल्या पर अब बंद हो चुकी किंग्सफिशर एयरलाइंस से संबंधित नौ हजार करोड़ रुपए से अधिक का बैंक कर्ज अदा नहीं करने का आरोप है। माल्या मई 2016 से ब्रिटेन में है और वह स्काटलैंड यार्ड द्वारा 18 अप्रैल, 2017 को प्रत्यर्पण वारंट की तामील के बाद से जमानत पर है।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.