Select Date:

वीडी शर्मा ने कहा- भ्रष्टाचार मुक्त भारत है मोदी सरकार का संकल्प, नेता हो या अधिकारी कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा

Updated on 24-04-2024 12:53 PM
भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं, लेकिन अन्य दिग्गजों की तरह अपने क्षेत्र में ही सीमित होने को तैयार नहीं दिखाई देते। खजुराहो में लगातार प्रचार और अधिक से अधिक मतदान कराने को अभियान भी चला रहे हैं, तो लगभग हर लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन में भी पहुंचते हैं। कई मौकों पर पार्टी के अन्य दिग्गजों के साथ मंच भी साझा करते हैं। लोकसभा चुनाव में बेहद व्यस्त दिनचर्या में विष्णु दत्त शर्मा ने नईदुनिया से विशेष बातचीत की।

ईडी और सीबीआई भ्रष्टाचार के मामलों में राजनेताओं पर ही कार्रवाई कर रही है लेकिन नौकरशाह बच निकलते हैं, जबकि कमल नाथ सरकार के कार्यकाल में चुनाव के लिए काला धन जुटाने पर चुनाव आयोग ने भ्रष्ट अधिकारियों को भी शिकंजे में लेने की सिफारिश की है? इस सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की सिफारिश को पूरी तरह से उचित बताते हुए कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया, मोदी सरकार में वह बच नहीं सका है।

सभी भ्रष्टाचारियों पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की सरकार में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की गति और तेज होगी। उन्होंने जनधन खाते का उदाहरण देते हुए समझाया कि अब हितग्राहियों को सीधे बैंक खातों में पूरा पैसा मिलने से दलाल और बिचौलियों की बीच की कड़ी ही खत्म हो चुकी है। डीबीटी पारदर्शिता का सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रस्तुत है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के प्रमुख अंश-

प्रश्न - क्या कांग्रेस से भाजपा में आने वालों के कारण पार्टी का कैडर नाराज है?

मध्य प्रदेश में यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। भाजपा राष्ट्रवाद का समुद्र है, इसमें वही गोता लगाएगा जिसमें राष्ट्रवाद के साथ देश की सेवा करने की ललक होगी। मोदी सरकार के कामों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में आ रहे हैं। वह जानते हैं कि देश के लिए कुछ करना है, तो मोदी के नेतृत्व में भाजपा में ही इसकी संभावना है। कांग्रेस छोड़कर आने वाले कहते हैं कि वहां घुटन होती थी, हमारे आराध्य श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस ने ठुकरा कर हमारे आराध्य का अपमान किया है। वहां हम खुलकर जय श्रीराम भी नहीं कह सकते थे।

प्रश्न - भाजपा में समायोजन पर सवाल उठ रहे हैं, कांग्रेस भी आरोप लगा रही है कि ईडी और सीबीआई आदि का डर दिखाया जा रहा है?

- कोई पार्टी क्यों छोड़ रहा है, इसकी समीक्षा तो कांग्रेस को करनी चाहिए। भाजपा में कोई भी बिना अपेक्षा के शामिल हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। ईडी सीबीआई जैसी एजेंसियां अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही हैं।

प्रश्न- मतदान के पहले चरण में कम वोटिंग की वजहों में कांग्रेस से भाजपा में पलायन को भी जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में नए नवेले चेहरों को लेकर उदासीनता है?

- इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। हम देखें तो जबलपुर जैसे लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटिंग कम हुई है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा है, उत्साह की कमी है, उन्हें अपना भविष्य नहीं दिखाई देता, ऐसे में कम वोटिंग होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा में नए साथियों के आने से उत्साह बढ़ा है। हम कम वोटिंग की समीक्षा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को भी उत्साहित किया जा रहा है। शादी का सीजन है, गर्मी का भी असर है।

प्रश्न- क्या मतदान अनिवार्य किया जाना चाहिए?

- इस पर मंथन की जरूरत है। अमित शाह कहते हैं कि कम वोटिंग के बीच यदि कोई 15 प्रतिशत वोट के साथ जीतकर आता है, तो वह व्यावहारिक नहीं है। 51 प्रतिशत वोट से यह स्पष्ट है कि जनता ने भरपूर जनादेश दिया है इसलिए भाजपा के 51 प्रतिशत वोट शेयर के प्रति गंभीर है।

प्रश्न- चुनाव के बाद आपकी भूमिका क्या होगी। क्या मोदी कैबिनेट में आप भी शामिल हो रहे हैं?

- भाजपा में कोई कार्यकर्ता कभी अपने लिए कुछ भी चुन नहीं सकता, उसकी जिम्मेदारी उसकी क्षमता के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ही तय करता है। उन्होंने इसे प्रमाणित करने के लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का नाम लिया और कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उस पर वह पूरी तरह खरे उतरे हैं। मुख्यमंत्री यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले दिन से अथक परिश्रम कर रहे हैं, केंद्र की भावना के अनुसार काम कर रहे हैं। बहुत ही कम समय में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह नई सोच के साथ नया करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रश्न- शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में भी उतारने की क्या रणनीति है?

- शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने बेहतर काम किया है, वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, उनका बड़ा अनुभव है। उनका ज्यादा बेहतर उपयोग कैसे हो सकता है, यह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2024
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर यह मांग की है कि आयोग जीतू पटवारी…
 06 May 2024
भोपाल 6 मई। विश्व भर में 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर श्रमिकों के योगदान एवं उनके…
 06 May 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को एमपी की 9 सीटों पर मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां ईवीएम समेत अन्य सामग्री लेकर बूथ के लिए रवाना हो रही हैं। प्रदेशभर…
 06 May 2024
एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बनाई बायर-सेलर मीट की योजनाभोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में भी ‘वोकल फॉर लोकल’ की पहल होने वाली है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो प्रोजेक्ट…
 06 May 2024
गुना से लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मौजूदा लोकसभा चुनाव में खुद को अपना ही वोट नहीं दे पाएंगे। तीसरे और चौथे चरण में 6…
 06 May 2024
राजधानी भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोहेफिजा पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बेरोजगारों को मल्टी…
 06 May 2024
भोपाल के फतेहगढ़ में स्थित मैक्स केयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अल्ताफ मसूद के खिलाफ पिछले साल 24 नवंबर को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की एफआईआर…
 06 May 2024
संत हिरदाराम नगर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही बैरागढ़ के व्यापारिक संगठन भी आगे आए हैं। प्रशासन की पहल पर बर्तन व्यापारी…
 06 May 2024
भोपाल। सात मई को लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते सोमवार को मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने के दौरान लालपरेड मैदान के आसपास वाले मार्गों पर यातायात…
Advt.