Select Date:

*पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक ने श्रमिकों को किया सम्मानित*

Updated on 06-05-2024 05:06 PM
भोपाल 6 मई। विश्व भर में 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर श्रमिकों के योगदान एवं उनके परिश्रम को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अंतर्गत कोटा, भोपाल एवं जबलपुर मण्डलों में कार्यरत ग्रुप "डी " के रेल कर्मचारियों को पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक एवं पमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया। महिला कल्याण संगठन ने इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, परिचालन एवं संकेत एवं दूरसंचार के विभागों में कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर, हेल्पर, सामान्य सहायकों, पॉइंट्स मैनों आदि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 15 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय की महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना सक्सेना, सचिव श्रीमती अमृता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।    
    पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक एवं पमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा रेलवे के प्रति समर्पण भाव से एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले विभिन्न स्टेशनों तथा विभिन्न विभागों में काम करने वाले रेल कर्मचारियों के काम की सराहना की एवं प्रोत्साहन स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार 06 मई 2024 को उन्हें सम्मानित किया गया। महप्रबन्धक के द्वारा सम्मान पाकर सभी रेलकर्मी खुश हुए। 

*विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मियों की जानकारी इस प्रकार है :-*

*इंजीनियरिंग विभाग :-* अनवर अली / ट्रैक मैन्टेनर-II / सागर/पूर्व, धरम बाई / ट्रैक मैन्टेनर / गंगापुरसिटी, रामजानकी / हेल्पर / कोटा।   

*दूरसंचार एवं संकेत विभाग :-* फूला बाई / सहायक सिग्नल / न्यू कटनी जंक्शन, अंजली शर्मा / तकनिकी सिग्नल / ओबेदुल्लागंज, सोना पुरोहित / सहायक सिग्नल / कोटा। 

*इलेक्ट्रिकल विभाग :-* धनेश कुमार कटारिया / हेल्पर /नियंत्रण कक्ष /जबलपुर, संदीप कुमार /सामान्य सहायक / टीआरएस /तुकलाकबाद, मिथलेश गुप्ता / ऑफिस असिस्टेंट / कटनी।

*मैकेनिकल विभाग :-* राकेश तिवारी / सामान्य सहायक / मुख्यालय /जबलपुर, निशा तिवारी असिस्टेंट / सी एन्ड डब्लू / न्यू कटनी जंक्शन एवं माधुरी बाई असिस्टेंट / सी एन्ड डब्लू / न्यू कटनी जंक्शन। 

*परिचालन विभाग :-* कुंवर सिंह / पॉइंट्स मैन - ए / भावनीमण्डी, हज़ारी लाल /पॉइंट्स मैन /सोहागपुर एवं महेश नारायण श्रीवास्तव /पॉइंट्स मैन /भोपाल आदि रेलकर्मी शामिल हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू…
 18 May 2024
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र…
 18 May 2024
नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की…
 18 May 2024
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के…
 18 May 2024
जेपी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को हेल्थ कार्पोरेशन से टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने यहां 2021-22 से 2024-25 में खरीदी…
 18 May 2024
भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के…
 18 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को…
 18 May 2024
भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और…
 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
Advt.