अमेरिका ने श्रीलंका के सामने रखी मांग
अमेरिकी विदेश विभाग के इंटरनल केबल के अनुसार, कोलंबो में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जेन हॉवेल ने श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाया है कि बूशहर के क्रू और डेना पर बचाए गए 32 लोगों ईरान वापस नहीं भेजा जाना चाहिए। केबल में कहा गया, श्रीलंका के अधिकारियों को हिरासत में लोगों का ईरान द्वारा प्रोपेगैंडा के लिए इस्तेमाल करने की कोशिशों को कम से कम करना चाहिए।बुधवार को श्रीलंका ने बताया था कि तेहरान ने कोलंबो से डेना जहाज पर मारे गए लोगों के शवों को वापस लेने के लिए मदद मांगी थी, हालांकि अभी इस बार में अभी फैसला नहीं लिया गया है। जहाज पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने श्रीलंका में अपने समकक्ष से फोन पर बात की थी।
