Select Date:

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मॉल में किया गया अनोखा प्रयोग, लिफ्ट में बटन हटा लगाया फुट पैडल

Updated on 23-05-2020 05:51 PM

बैंकॉक। कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है और कोरोना संकट के दौरान संक्रमण से बचने के लिए भी आविष्कार जारी है। इसी क्रम में थाइलैंड में एक मॉल ने संक्रमण से बचने के लिए जिस चीज का इजाद किया है, जब आप उसके बारे में जानेंगे तो आप भी उसके मुरीद हो जाएंगे। यहां एक मॉल ने लिफ्ट के बटन को फुट पैडल में तब्दील कर दिया है।
लॉकडाउन के कारण इकॉनमी को तगड़ा झटका लगा है। अब इसे उबारने के लिए धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर ला जा रही है। इसी क्रम में मॉल ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया है ताकि वे सेफ्टी उपायों को देखते हुए मॉल में खरीददारी करने उमड़ सकें। बैंकॉक के सीकॉन स्क्वेयर में ग्राहक भी यह देखकर हैरान थे और लिफ्ट के अंदर और बाहर फुट पैडल देखकर कन्फ्यूज हो रहे थे, लेकिन उन्हें जब इस पैडल की सच्चाई पता चली तो उन्होंने भी इस खोज का स्वागत किया।
लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले एक ग्राहक ने कहा उन्होंने इसे तैयार करने के लिए अच्छा काम किया है। मैं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं क्योंकि हम कई चीजें करने के लिए के लिए हाथ का इस्तेमाल करते थे। अब हम एलिवेटर को दबाने के लिए अपने पैर का इस्तेमाल कर सकते हैं। थाइलैंड में मार्च के बाद पहली बार बीते रविवार को शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर खोले गए हैं। यहां लॉकडाउन में छूट का दूसरा चरण शुरू हो गया है और इसकी वजह कोरोना वायरस के कम मामलों का सामने आना है। यहां अब तक 3,034 मामले की पुष्टि हुई है और 56 लोगों की मौत हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.