जबलपुर,। बरेला थानांतर्गत चार दिन पूर्व कटिया घाट में सफाई कार्य करने पहुंचे वाहन चालक समेत आधा दर्जन सफाई कर्मियों के साथ मारपीट कर उनके वाहन में तोडफ़ोड़ करने वाले दो फरार ईनामी आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने दबोच लिया है वहीं उनका एक साथी फरार है। आरोपियों के कब्जे से एक फावड़ा, एक चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। घटना के संबंध में अति.पुलिस अधीक्षक दक्षिण डॉ. संजीव उइके व अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम आर.एस. नरवरिया ने बताया कि गत १५ मई को दोपहर १.३० बजे वाहन क्रमांक एमपी २० एनए ९७३० का चालक दीपक सफाई कर्मियों राजेन्द्र समुद्रे, नितिन, श्याम शुक्रवारे, आशीष ताम्बे, विनीत विरहा को साथ लेकर कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए कटियाघाट सफाई हेतु लाया था। जहां से सफाई करने के बाद चालक दीपक वाहन को लेकर शासकीय स्कूल कटियाघाट के सामने से वापस मोडक़र एकता मार्केट तरफ वापस सफाई कार्य करने जा रहा था। उसी समय कटियाघाट का रहने वाला नरेश भूमिया, दिन्नू चौधरी, बंटी चौधरी एक मोटरसाइकिल में सवार होकर सामने से आये। तीनों मास्क नहीं लगाये थे। वहीं सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। तीनों बोले कचरा गाड़ी को यहां से हटाओ तभी दीपक बाल्मीक ने कहा कि गाड़ी मोड़ रहा हूं। तभी गाड़ी हटाने की बात पर तीनो वाहन चालक नरेश भूमिया से गाली गलौज करने लगे और नरेश भूमिया ने डंडे से दीपक के कंधे व पैरों में मारा। बंटी चौधरी ने फावड़ा से कचरा गाड़ी के कांच फोड़ दिए। दिन्नू चौधरी ने भी दीपक के साथ हाथापाई की। पुलिस अधीक्षक ने तीनो आरोपियों पर तीन-तीन हजार ईनाम घोषित किया। पुलिस ने बंटी चौधरी व दिन्नू चौधरी को अभिरक्षा में लिया है।
भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
भोपाल, लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवतकर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया…
भोपाल, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। यहां फैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं। सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर…
भोपाल, शहर में कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के वादों और जमीन पर हकीकत एक क्लिक पर मिल जाएगी। नगर निगम विकास अनुमति की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है।…
भोपाल, भोपाल में गोमांस तस्करी के मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने शुक्रवार को अपराध की गंभीरता…
भोपाल, भोपाल में शनिवार तड़के हुए गैंगवार में गोलियां चलीं। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने…