Select Date:

ट्विटर ने ट्रंप के कुछ ट्वीट्स को फ्लैग करते हुए फैक्ट-चेक की दी वॉर्निंग

Updated on 27-05-2020 09:35 PM
वॉशिंगटन । कोरोनाकाल में ताकतवर देश अमेरिका सबसे अधिक बेहाल है। यहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना से निपटने को लेकर आलोचनाओं से घिरे हैं। इस बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने पहली बार ट्रंप को चेतावनी दी है। ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ ट्वीट्स को फ्लैग करते हुए फैक्ट-चेक की वॉर्निंग दी है। ऐसा पहली बार है जब सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी दी है। वहीं वॉर्निंग के बाद ट्रंप ने इसे बोलने की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। ट्रंप ने इसे अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में दखल करार दिया है।
मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के दो ट्वीट्स पर ट्विटर की तरफ से वॉर्निंग दी गई। मेल-इन बैलट्स को फर्जी और 'मेल बॉक्स लूट लिया जाएगा' कहते हुए ट्रंप के आधिकारिक अकाउंट से कुछ ट्वीट्स किए गए थे। अब इन ट्वीट पर एक लिंक आ रहा है, जिस पर लिखा है मेल-इन बैलट्स के बारे में तथ्य जानिए। यह लिंक ट्विटर यूजर्स को मोमेंट्स पेज पर फैक्ट चेक के लिए ले जाता है। यहां ट्रंप के अप्रमाणित दावों के संबंध में खबरें दिखती हैं।
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सिलसिलेवार दो ट्वीट के जरिए ट्विटर के कदम पर निशाना साधा है। ट्रंप ने पहले ट्वीट में लिखा, 'ट्विटर अब 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी दखल दे रहा है। वे कह रहे हैं कि मेल-इन बैलट्स के बारे में मेरा बयान बड़े भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को जन्म देगा। यह गलत है। यह फेक न्यूज कुछ अखबारों पर आधारित है।' एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने कहा, 'ट्विटर पूरी तरह से बोलने की स्वतंत्रता पर हमला कर रहा है। एक राष्ट्रपति के रूप में ऐसा नहीं होने दूंगा।' बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति गोल्फ खेलते नजर आए थे। इसको लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। ट्रंप ने इसके बाद मीडिया पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि फर्जी और भ्रष्ट न्यूज ने इसे ऐसे पेश किया है मानो कोई पाप किया गया हो। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.