Select Date:

भारत में रिकवरी के मामलों में भी दिख रही तेजी

Updated on 11-09-2020 07:01 PM

नई दिल्ली इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने जानकारी दी कि 10 सितंबर 2020 तक कुल 5,40,97,975 कोरोना सैंपल का टेस्ट किया गया। इनमें से 11,63,542 सैंपल का टेस्ट कल किया गया। कोरोना से जूझते हुए देश और दुनिया का आज लंबा वक्त हो चुका है। इस वायरस के चलते लाखों लोगों की जान गई लेकिन भारत रिकवरी के मामलों में अब भी काफी बेहतर स्थिति में है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी से अनुसार भारत में कोविड- 19 से ठीक होने वालों की संख्या में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला है। पिछले 29 दिनों में ठीक हुए रोगियों में 100% से अधिक वृद्धि हुई है। ये देश के लिए बड़ी राहत है। भारत में कोरोना वायरस के 95,735 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या 44,65,863 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 91,90,18 है, जबकि अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या 34,71,783 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से गुरुवार के पिछले 24 घंटों में 1172 मरीजों की मौत हुई है, जिससे कुल मौत का आंकड़ा 75,062 हो गया है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,00,000 रोजाना की और बढ़ रही है जो एक चिंता का विषय है। इधर, एस्ट्रेजेनिका की तरफ से ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगाने के बाद अब भारत में भी इस दवा को तैयार कर रही सीरम इंस्टीट्यूट ने इसके ट्रायल को फिलहाल रोकने का ऐलान किया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डीसीजीआई की तरफ से कारण बताओ नोटिस मिलने के एक दिन बाद भारतीय दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि वह देश में कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल को रोक रही है। सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कोविशील्ड वैक्सीन को ब्रिटेन की एस्ट्रेजेनिका के साथ तैयार कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.