यूक्रेन के साथ लड़ाई ने महाबली रूस को भी झकझोर दिया... हर जंग अपनी कीमत वसूलती है
Updated on
19-05-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर थी लेकिन महाबली रूस को इस युद्ध का बड़ा झटका लगा। अगले सालभर में उसकी जीडीपी 13% घट गई। दूसरी ओर अमेरिका और यूरोपीय देशों के सहारे रूस का सामना कर रहे यूक्रेन की जीडीपी 28% से ज्यादा घट गई। उसके बाद से दोनों ही देशों में लोगों को ज्यादा महंगाई और दूसरी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के कगार से लौट तो आए हैं लेकिन तनाव बना हुआ है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की हरकतों पर चुप नहीं जा सकता, लिहाजा भारत को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, लेकिन युद्ध से बचा जाना चाहिए क्योंकि हर जंग अपनी कीमत वसूलती है। इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन डिवेलपमेंट के सीनियर इकनॉमिस्ट डॉ. सारथी आचार्य ने कहा, 'इतिहास देखें तो जंग का खर्च किसी भी देश की इकॉनमी का एक अहम हिस्सा रहा है। कई बार ऐसी लड़ाइयां जरूरी होती हैं, लेकिन इनकी अपनी बहुत बड़ी ह्यूमन और मटीरियल कॉस्ट भी होती है।
जंग का असर
1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दिनों में हमें अमेरिका से अनाज मंगाना पड़ा। प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को एक वक्त खाना न खाने की अपील करनी पड़ी थी। इससे पता चलता है कि युद्ध किस तरह का असर डाल सकता है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके आकाओं को खत्म करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान के भीतर मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…