ईरान की जंग ट्रंप के लिए बनी मुसीबत, अब तक 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट बर्बाद, अमेरिकी सेना को बड़ा झटका
Updated on
20-03-2026 12:56 PM
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों का नुकसान उठाना पड़ा है। इन 10 रीपर स्ट्राइक ड्रोन हैं, जिन्हें ईरान ने निशाना बनाया है। इसके अलावा आधे दर्जन अन्य विमान हमलों या दुर्घटनाओं में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। अमेरिका को सबसे बड़ा झटका शुरुआती दिनों में ही लगा, जब तीन F-15 लड़ाकू विमान कुवैत में फ्रेंडली फायर में गिरा दिए गए।
अमेरिकी एयर टैंकर क्रैश
इसके बाद एक अमेरिकी एयर टैंकर KC-135 अभियान के दौरान इराक में क्रैश हो गया। इस हादसे में एयर टैंकर पर सवार चालक दल के सभी 6 सदस्य मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सलमान एयर बेस पर खड़े 5 अन्य विमानों को उस समय नुकसान पहुंचा, जब ईरानी मिसाइल ने सैन्य अड्डे पर हमला किया।
रीपर ड्रोन बने ईरान का निशाना
ब्लूमबर्ग न्यूज ने मामले से परिचित एक व्यक्ति के हवाले से बताया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने अब तक केवल बिना चालक वाले रीपर ड्रोन को ही निशाना बनाया है। इसमें कम से कम 9 हवा में ही नष्ट हो गए। इसके अलावा जॉर्डन के एक एयरफील्ड पर एक रीपर ड्रोन बैलिस्टिक मिसाइल की चपेट में आ गया था।
F-35 को भी ईरान ने बनाया निशाना
इस बीच CNN ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि अमेरिका के सबसे एडवांस कहे जाने वाले F-35 फाइटर जेट ने मध्य पूर्व में एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। इसे कथित तौर पर ईरान ने निशाना बनाया था। रिपोर्ट में सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पायलट की हालत स्थिर है।
जंग के दौरान मिलिट्री एयरक्राफ्ट का नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किल बढ़ा सकता है। अमेरिका को इतना नुकसान लीबिया में अपने चार महीने के ऑपरेशन के दौरान भी नहीं हुआ था। 2011 में लीबिया में सैन्य हस्तक्षेप के दौरान केवल तीन मिलिट्री एयरक्राफ्ट के नुकसान की रिपोर्ट मिली थी, जिसमें एक अमेरिकी नेवी का ड्रोन था।
अमेरिकी एयरक्राफ्ट को क्यों ज्यादा नुकसान?
एक्सपर्ट का कहना है कि ऑपरेशन को बड़े पैमाने पर चलाया जाना शायद ज्यादा नुकसान की वजह हो सकता है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे युद्ध में हुए नुकसान के आकलन पर चर्चा नहीं करेंगे। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिकी विमानों को नुकसान पहुंचा है। इसके पहले साल 2025 में यमन के हूथी विद्रोहियों ने कई अमेरिकी रीपर ड्रोन को मार गिराया था। हूथी विद्रोहियों को ईरान से हथियार और प्रशिक्षण मिलता है।
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…