Select Date:

कोरोना टेस्टिंग खत्म होते ही बढ़ी चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

Updated on 04-10-2020 12:16 AM

देहरादून उत्तराखंड में आने पर कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लगाने की अनिवार्यता खत्म करने का सीधा असर पर्यटन पर पड़ा है। उत्तराखंड से अब तक दूसरे राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 72 घंटे पहले की भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) प्रमाणित लैब से कोरोना की जांच अनिवार्य थी। इसकी वजह से चार धाम तीर्थ यात्रा पर आने वाले लोगों की संख्या काफी समित थी। चार धाम देवस्थानम बोर्ड के अनुसार यह शर्त खत्म होने के बाद चार धाम में आने के लिए लोगों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से इस बार चारों धामों के कपाट खुलने के बाद भी चार धाम यात्रा शुरु नहीं की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य शर्तों के साथ प्रदेश के लोगों को एक जुलाई से चार धाम आने की अनुमति दी गई थी। 25 जुलाई से कुछ प्रावधानों के साथ चार धाम यात्रा सभी के लिए खुल गई।

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से जारी बयान के अनुसार शुक्रवार शाम तक उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट से  4401 लोगों ने चार धामों के लिए हेतु -पास बुक कराए हैं। इसमें बदरीनाथ धाम के लिए 1113, केदारनाथ धाम के लिए 2162, गंगोत्री धाम के लिए  657 और यमुनोत्री धाम हेतु 469 लोगों ने पास बुक कराए हैं। एक जुलाई से 2 अक्टूबर शाम तक 85,785 -पास जारी किए जा चुके हैं। -पास लेकर तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। अभी चारों धामों में दर्शन के लिए आनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या बद्रीनाथ के लिए 1200, केदारनाथ के लिए 800, गंगोत्री के लिए 600 और यमुनोत्री के लिए 450 पूर्ववत सीमित रखी गई है।

बताया गया है कि कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए तीर्थ यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही मंदिरों में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोर्ड के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए खोला जा चुका है। तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि अति आवश्यक होने पर ही धामों में रुके। कोशिश की जानी चाहिए कि दर्शन के बाद तीर्थयात्री निकटवर्ती स्टेशनों तक वापस जाएं। यह भी साफ़ किया गया है कि कोरोना के लक्षणवाले लोगों के पाज़िटिव रिपोर्ट आने पर चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं होगी जब तक कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं जाती। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.