Select Date:

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खुशी ज्यादा दिन नहीं चलेगी, डोनाल्ड ट्रंप का नए सिरे से टैरिफ लगाने का ऐलान

Updated on 21-02-2026 12:29 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले को डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद निराशाजनक कहा है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिका को फिर से महान बनाने के एजेंडे पर काम किया है लेकिन कोर्ट ने उनके पक्ष को नहीं समझा। यह शर्मिंदा करने वाला है कि कोर्ट के कुछ जजों में देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है और वह विदेशी हितों से प्रभावित हैं। कोर्ट के फैसले के बाद वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पास टैरिफ लगाने के दूसरे तरीके मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जो खुश हो रहे हैं। उनकी खुशी ज्यादा दिन नहीं चलेगी। हम नए सिरे से 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने जस्टिस थॉमस, अलिटो और कैवनॉ की तारीफ की, जिन्होंने टैरिफ के पक्ष में राय दी। वहीं डेमोक्रेट की सरकार मे नियुक्त जजों को निशाने पर लिया है।

पहले लगाए गए टैरिफ लागू रहेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'इस फैसले ने टैरिफ खत्म नहीं किया बल्कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के खास इस्तेमाल को खत्म कर दिया है। अब मैं तुरंत प्रभाव से सेक्शन 122 का इस्तेमाल करके 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करने जा रहा हूं, जिसे 1974 के ट्रेड एक्ट से बनाया गया था। मैं कह देना चाहता हूं कि लगाए गए टैरिफ पूरी तरह लागू रहेंगे।'टैरिफ पर कांग्रेस से और कार्रवाई की मांग पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह पहले ही मंजूर हो चुका है क्योंकि अथॉरिटीज सेक्शन 232 और सेक्शन 301 के तहत मौजूद हैं। ट्रंप ने साफ किया है कि दूसरे कानूनों के तहत मौजूद प्रेसिडेंशियल अथॉरिटी का इस्तेमाल करके टैरिफ को फिर से लगाया जाएगा।

टैरिफ के रिफंड पर दिया जवाब

डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका ने जो अरबों डॉलर का टैरिफ रेवेन्यू लिया है क्या उसे रिफंड करना होगा। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, 'इस पर बात नहीं हुई। मुझे लगता है कि इस पर अगले कुछ सालों तक केस चलना चाहिए। आखिर में हम पांच साल तक कोर्ट में रहेंगे।' ट्रंप ने खासतौर से इस फैसले को देने वाले जजों पर गुस्सा निकाला है।

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप के बीते साल लगाए गए ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। ट्रंप ने पिछले साल कई देशों से अमेरिका में आने वाले सामान पर भारी टैक्स लगाया था। कोर्ट ने कहा है कि ट्रंप ने इसके लिए 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट का गलत इस्तेमाल किया। टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं बल्कि अमेरिकी संसद को है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.