तालिबान ने पाकिस्तानी JF-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा, रक्षा मंत्रालय ने कहा- 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये
Updated on
27-02-2026 12:25 PM
काबुल/पाकिस्तान: अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते किए गये पाकिस्तानी हमले के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करने की बात कही है। वहीं टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के हवाले से पाकिस्तान के जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के हवाले से बताया है कि अफगान सेना ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है जो अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस आया था। तालिबान से जुड़े कई मीडिया अकाउंट से पाकिस्तानी विमान को मार गिराने का दावा किया गया है। दावा किया गया है कि तालिबान के एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के विमान पर हमला किया होगा।अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में दावा किया गया है कि डूरंड लाइन पर पाकिस्तान की मिलिट्री सरकार की चौकियों के खिलाफ अफगान सेना का जवाबी ऑपरेशन, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फसीहुद्दीन फितरत के आदेश पर 12:00 बजे खत्म हो गया। बयान के मुताबिक ऑपरेशन में पाकिस्तान की मिलिट्री सरकार के 55 सैनिक मारे गए हैं। अफगान सेना ने कई पाकिस्तानी सैनिकों के शवों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कई पाकिस्तानी सैनितकों को जिंदा पकड़ने का भी दावा तालिबान ने किया है।
पाकिस्तान और तालिबान में चली रातभर जंग अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया कि ऑपरेशन के दौरान अफगान सेना ने मिलिट्री सरकार के दो हेडक्वार्टर और 19 चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। बयान में बताया गया कि ऑपरेशन में आठ अफगान सैनिक "शहीद" हो गए और 11 दूसरे घायल हो गए हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि तोरखम में लौटने वालों के लिए एक टेम्पररी कैंप पर पाकिस्तान सेना के एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत 13 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये ऑपरेशन अफगान इलाके पर पाकिस्तान की मिलिट्री सरकार के हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में किए गए थे।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि "पाकिस्तान शांति और इलाके की एकता से कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सेना का जवाब पूरी तरह और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझने की गलती करेंगे, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा। और कोई भी हमारी पहुंच से बाहर नहीं होगा।"वहीं, अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि कंधार और हेलमंद में डूरंड काल्पनिक लाइन पर पाकिस्तानी मिलिट्री शासन की सुरक्षा चौकियों पर भी ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इससे पहले, जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बदला लेने वाले हमलों के बाद पाकिस्तानी मिलिट्री शासन ने काबुल, कंधार और पक्तिया में कुछ जगहों पर बमबारी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पाकिस्तान के अंदर कई चौकियों पर भीषण हमले टोलो न्यूज ने एक वीडियो दिखाया है जिसमें कुनार के नवपास इलाके में इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफगानिस्तान की सेना के जवाबी ऑपरेशन को दिखाया गया है। इसमें पाकिस्तान सेना के एक मिलिट्री पोस्ट को जलते हुए देखा जा सकता है। डूरंड लाइन पर पाकिस्तान की सेना के कई चौकियों हमलों का वीडियो जारी किया गया है। अफगानिस्तान की सेना के सीनियर सोर्स के हवाले से अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार के हमलों में 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और 13 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले रविवार को बॉर्डर पर पाकिस्तानी हमलों का बदला लेने के लिए किए गए थे। हालांकि ये रिपोर्ट कल देर शाम की है और रातभर दोनों पक्षों के बीच जंग जारी रही है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…