भारत में स्टूडेंट प्रोटेस्ट: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ऐसा क्या कहा, लोग देने लगे गालियां, शाहिद अफरीदी का दुश्मन है
Updated on
23-07-2026 12:51 PM
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही है। भारी संख्या में छात्र वहां करीब एक महीने से जमा हैं। 20 जुलाई को सांसद मार्च का ऐलान था। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने डंडे बरसाए थे। सरकार की तरफ से छात्रों को समझाने और उनके बातचीत की कोशिश हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट दानिश कनेरिया ने प्रोटेस्ट को लेकर पोस्ट किया है।
दानिश कनेरिया ने प्रोटेस्ट को सर्कस बताया
मैच फिक्सिंग के लिए बैन झेल चुके पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने छात्रों के प्रोटेस्ट को सर्कस बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं परेशान हूं क्योंकि भारत में हर विरोध प्रदर्शन का तरीका एक जैसा ही लगता है। 1. भगवान राम को अपशब्द कहना। 2. भारत माता को अपशब्द कहना। 3. पीएम मोदी को अपशब्द कहना। 4. पीएम मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहना। 5. ब्राह्मणों को अपशब्द कहना। 6. हिंदुत्व को अपशब्द कहना।'
टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे सफल स्पिनर कनेरिया ने आगे लिखा, 'कोई चर्चा नहीं। कोई समाधान नहीं। सिर्फ नारे, अपशब्द और अफरा-तफरी। विपक्ष को शायद यह गलतफहमी है कि एक दिन वे भारत में भी नेपाल जैसे हालात पैदा कर पाएंगे। अमेरिका के साथ अभी कोई ट्रेड डील भी साइन नहीं हुई है, लेकिन कुछ किसान अभी से दिल्ली को ब्लॉक करने के लिए तैयार हैं। यह सब एक तमाशा बनता जा रहा है। कोई देश कैसे तरक्की कर सकता है, जब इतने सारे लोग पहले विरोध करने और बाद में तथ्यों की जांच-पड़ताल करने को तैयार हों?'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल टीम के लिए अभी तक दो ही हिंदू क्रिकेटर को खेलने का मौका मिला है। उसमें से एक दानिश कनेरिया हैं। वह 2000 से 2010 के बीच टीम का हिस्सा हे। 61 टेस्ट में कनेरिया के नाम 261 विकेट हैं। 2012 में फिक्सिंग में शामिल होने की वजह से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनपर आजीवन बैन लगा दिया थआ। 2018 में दिए एक इंटरव्यू में कनेरिया ने माना था कि वह स्पॉट फिक्सिंग में शामिल रहे हैं।
दानिश कनेरिया पर हिंदू होने की वजह से पाकिस्तान टीम में भेदभाव होता था। उन्होंने पूर्व पाकिस्तान कप्तान शाहिद अफरीदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कनेरिया ने आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाते थे और उनके साथ खाना तक नहीं खाते थे।
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…