700 अंक गिरने के बाद संभला शेयर बाजार, IT शेयरों में तेजी, कहां से मिली गुड न्यूज
Updated on
13-07-2026 01:44 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में काफी गिरावट आई। उसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 00 अंक गिर गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 इंडेक्स भी 24,000 के करीब आ गया। लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदल गई। आईटी शेयरों में तेजी और दक्षिण कोरिया में सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार पॉजिटिव हो गया। 12.50 मिनट पर सेंसेक्स 73.85 अंक ऊपर 77,643.24 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 50.95 अंक की तेजी के साथ 24,257.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
इससे पहले सुबह सत्र में ऑटो और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.81 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा टाटा स्टील, मारुति, एशियन पेंट्स, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। केवल टीसीएस, एचसीएल टेक और एनटीपीसी के शेयर तेजी के साथ खुले।
किन सेक्टरों में आई गिरावट?
निफ्टी50 इंडेक्स में इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.58 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.56 प्रतिशत गिरावट आई है। सेक्टर के हिसाब से, निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो और निफ्टी बैंक का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। वहीं, निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया।
क्यों गिरा शेयर बाजार?
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे के ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने की घोषणा की है। इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 4% से ज्यादा बढ़कर $79 प्रति बैरल हो गया। इससे भारत के ट्रेड बैलेंस पर जोखिम की चिंताएं फिर से बढ़ सकती हैं।
रुपये में गिरावट
सोमवार को रुपया 0.4% गिरकर 95.7050 पर खुला, जबकि पिछली बार यह 95.3250 पर बंद हुआ था। मिडिल ईस्ट युद्ध में तनाव बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में भारी उछाल के कारण ऐसा हुआ। इस बीच यूएस ट्रेजरी यील्ड में उछाल आया है जिससे इक्विटी मार्केट का सेंटिमेंट और कमजोर हो गया।
प्रॉफिट बुकिंग
आज बेंचमार्क इंडेक्स ने लगातार दो सेशन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया है। पिछली चिंताओं के बावजूद, पिछले दो सेशन में सेंसेक्स में करीब 1,066 अंक और निफ्टी में 325 अंक की तेजी आई थी। निवेशकों ने आज इसका फायदा उठाते हुए मुनाफावसूली की। जानकारों का कहना है कि एक पॉजिटिव फैक्टर जो अभी मार्केट को मजबूती दे रहा है, वह FII का पैसा आना है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की वंदिता पुरोहित ने थोड़े ही समय में एक सफल बिजनेस खड़ा कर दिया है। साल 2020 में उन्होंने इस स्टार्टअप की नींव रखी थी। इसका नाम…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में काफी गिरावट आई। उसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 00 अंक…
नई दिल्ली: भारतीय बाजार के लिए अच्छी खबर है। महीनों तक लगातार बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) ने भारतीय बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया है। जुलाई…
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) एक अनिवार्य सरकारी बचत योजना है। इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा कंट्रीब्यूट करता है…
नई दिल्ली: चीन दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में एक है। उसने पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों को खूब सारा कर्ज दे रखा है। कई अफ्रीकी देश भी उसके कर्ज…