Select Date:

श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, अवैध रूप से मछली पकड़ने का लगाया आरोप

Updated on 22-03-2024 12:52 PM
कोलंबो: श्रीलंका के तलाईमन्नार तट और डेल्फ्ट उपद्वीप के समीप समुद्री सीमा में बुधवार को कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 32 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये जाने के मामले में इस साल भारतीय मछुआरों की एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है। बयान के अनुसार नौसेना ने तलाईमन्नार में सात भारतीय मछुआरों को दो नौकाओं के साथ तथा डेल्फ्ट उपद्वीप के पास 25 भारतीय मछुआरों को तीन नौकाओं के साथ पकड़ा ।

बयान के मुताबिक सात मछुआरों और उनकी दो नौकाओं को तलाईमन्नार गोदी में लाया गया जबकि 25 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को कंकासंथुरई बंदरगाह ले जाया गया। इन मछुआरों और उनकी नौकाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए क्रमश: मन्नार एवं मैलाडी के मात्स्यिकी निरीक्षकों को सौंपा जाएगा। नौसेना ने 2024 में अबतक 23 भारतीय नौकाओं और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और उन्हें कानूनी कार्रवाई के वास्ते प्रशासन को सौंपा है।

मछुआरों का मुद्दा भारत एवं श्रीलंका के आपसी रिश्ते में एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंकाई समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुस जाने की कई कथित घटनाओं में पाक जलडमरूमध्य में श्रीलंका के नौसैनिक भारतीय मछुआरों पर गोलियां भी चला देते हैं और उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका को तमिलनाडु से अलग करने वाली संकरी जलपट्टी है जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछलियां पकड़ने की जगह है।

एक-दूसरे के समुद्री सीमा में अनजाने में पहुंच जाने पर अक्सर दोनों देशों के मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। वर्ष 2023 में श्रीलंका की नौसेना ने उसकी समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर 240 भारतीय मछुआरों को 35 नौकाओं के साथ पकड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
मॉस्को: यूक्रेन में दो साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बाद भी रूस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके उलट यूक्रेन से रूस को कड़ी टक्कर…
 27 April 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवादी किस तरह से खुलेआम हर काम कर रहे हैं, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत में मोस्ट वांटेड और वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में…
 27 April 2024
इस्लाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयानों के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आ गया है। पाकिस्तान के विदेश…
 27 April 2024
लंदन: दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए…
 27 April 2024
अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक…
 27 April 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा चीन और अमेरिका सहयोगी है, दुश्मन नहीं। हमें एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की…
 27 April 2024
इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का लड़ाका उससे शादी करना चाहता था। 18 साल की नोगा वीस पिछले साल गाजा…
 27 April 2024
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार इन्हें दबाने के लिए लगातार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक 150 से ज्यादा छात्रों…
 27 April 2024
भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया…
Advt.