Select Date:

जिनपिंग बोले- चीन और अमेरिका सहयोगी है दुश्मन नहीं

Updated on 27-04-2024 11:59 AM

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा चीन और अमेरिका सहयोगी है, दुश्मन नहीं। हमें एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की जगह, एक-दूसरे को सफल बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। एंटनी ब्लिंकन 3 दिन चीन विजिट पर हैं।

चीन की सरकारी समाचार न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, ब्लिंकन और जिनपिंग के बीच करीब पांच घंटे तक बातचीत चली। दोनों इससे पहले साल 2023 में मिले थे। दोनों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, मिडिल ईस्ट, यूक्रेन और साउथ ईस्ट एशिया पर भू राजनीतिक मतभेदों के विवादों को स्थिर करने की कोशिश की।

चीन के रूस को हथियार देने का मुद्दा भी उठा
जिनपिंग ने कहा कि हमें अतीत में मिले सबक से भविष्य की ओर चलना चाहिए। चीन एक समृद्ध अमेरिका को देखकर खुश होगा। हम उम्मीद करते हैं कि वॉशिंगटन बीजिंग के लिए वास्तविक स्थिर, सुधार और आगे बढ़ने के साझा प्रयास पर अमल करेगा।

जिनपिंग और ब्लिंकन दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि अभी भी कुछ मुद्दे हैं, जो देशों के संबंधों में सुधार के लिए खतरा हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर के मुताबिक, ब्लिंकन और शी के बीच बातचीत के दौरान चीन के रूस को हथियार देने का मुद्दा भी उठा। इसके अलावा दोनों ने ताइवान और दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी बात की।

अपने सहयोगी की रक्षा करता रहेगा अमेरिका

चीन ने रूस से व्यापार का जवाब देते हुए कहा कि इसे नॉर्मल ट्रेड की तरह देखा जाना चाहिए और कहा कि इस पर किसी को भी बैन नहीं लगाना चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए चीन ने पश्चिमी देशों के यूक्रेन को हथियार और रुपए देने का मुद्दा उठाया और कहा कि इसकी वजह से युद्ध लंबा चल रहा है।

इससे पहले ब्लिंकन ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात की थी। दोनों ने स्थिरता के साथ आगे बढ़ने की सही दिशा में लौटने की बात कहीं। वांग ने कहा कि अमेरिका को चीन के फैसले पर दखल नहीं देना चाहिए। इससे दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ जाते है।

इस पर अमेरिका ने चीन को फिलिपींस के आसपास उसके आक्रामक कदमों के बारे में चेतावनी दी और अपने सहयोगी की रक्षा करने का वादा किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
ओटावा: खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन भारतीय नागरिक इस मामले में हत्या के आरोपों का सामना करने के लिए पहली बार…
 09 May 2024
वाशिंगटन: गाजा में जारी अभियान के बीच अमेरिका ने इजरायल के लिए हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी पुष्टि की है। सीएनएन को दिए…
 09 May 2024
मनीला: भारत ने पिछले महीने ही शक्तिशाली ब्रह्मोस मिसाइल पहली खेप फिलीपींस को सौंपी है। फिलीपींस को ये हथियार ऐसे समय में मिला है, जब दक्षिणी चीन सागर में उसका चीन…
 09 May 2024
तेल अवीव: राफा पर हमले की इजरायली योजना के बीच इजरायल के कट्टर दुश्मन देश ईरान ने उसके खिलाफ बड़ा प्लान बनाया है। ईरान ने इजरायल पर चौतरफा हमले की योजना…
 09 May 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार (8 मई) को एक बार फिर PoK को भारत का हिस्सा बताया है। ये इस हफ्ते में दूसरी बार है जब जयशंकर ने PoK…
 09 May 2024
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की 9 मई 2023 को हुई गिरफ्तारी से भड़के PTI कार्यकर्ताओं के सैन्य छावनियों पर हमले को एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारी…
 09 May 2024
अमेरिका ने इजराइल को भेजी जाने वाली शक्तिशाली बमों की बड़ी खेप को रोक दिया है। इजराइल इन बमों का उपयोग राफा में चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन में कर…
 09 May 2024
ऑस्ट्रेलिया में भारत के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर MTech कर रहे 22 साल के एक भारतीय छात्र नवजीत संधू को मारने का आरोप है। आरोपी…
 09 May 2024
रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह भारत के लोकसभा चुनाव में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा है कि अमेरिका भारत के आंतरिक…
Advt.