Select Date:

अमेरिका में 'फ्रांसिस स्कॉट की' पुल गिरने के बाद लापता दो मजदूरों के शव मिले, चार की तलाश अभी जारी

Updated on 28-03-2024 01:53 PM
वाशिंगटन: अमेरिकी के बाल्टीमोर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' ढहने के बाद लापता हुए लोगों में से दो के शव बरामद हुए हैं। बाल्टीमोर बंदरगाह के ठंडे पानी में बुधवार को दो मजदूरों के शव पाए गए। विशाल मालवाहक जहाज जब पुल से टकरा तो ये पिक-अप ट्रक में थे,। इसी समय पुल ढह गया। मैरीलैंड पुलिस ने कहा है कि फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के कंक्रीट और स्टील के मलबे में और भी वाहन फंसे हुए हैं। हादसे में आठ सदस्यीय निर्माण दल में से छह लोगों को मृत मान लिया गया है। अभी भी चार शव नहीं मिले हैं।मैरीलैंड पुलिस का कहना है कि गोताखोर कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके लिए मलबे में जाना आसान नहीं है। बचाव अभियान में लगे लोग लगातार मलबे को हटा रहे हैं, जिससे बाकी शवों को निकालने के लिए गोताखोरों अंदर जा सकें। पुलिस ने बताया कि जहाज से टक्कर से पहले मेयडे कॉल किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने पुल पर यातायात रोक दिया था। इससे कई लोगों की जान बच गई लेकिन जहाज के ठीक ऊपर सड़क पर गड्ढे भर रहे आठ श्रमिकों को निकालने का कोई मौका नहीं मिल सका। पुल ढहने के बाद दो लोगों को पानी से जीवित निकाल लिया गया और बाकी छह को मृत मान लिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
मॉस्को: यूक्रेन में दो साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बाद भी रूस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके उलट यूक्रेन से रूस को कड़ी टक्कर…
 27 April 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवादी किस तरह से खुलेआम हर काम कर रहे हैं, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत में मोस्ट वांटेड और वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में…
 27 April 2024
इस्लाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयानों के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आ गया है। पाकिस्तान के विदेश…
 27 April 2024
लंदन: दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए…
 27 April 2024
अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक…
 27 April 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा चीन और अमेरिका सहयोगी है, दुश्मन नहीं। हमें एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की…
 27 April 2024
इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का लड़ाका उससे शादी करना चाहता था। 18 साल की नोगा वीस पिछले साल गाजा…
 27 April 2024
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार इन्हें दबाने के लिए लगातार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक 150 से ज्यादा छात्रों…
 27 April 2024
भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया…
Advt.