कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ सपा नेता एसआरएस यादव का निधन
Updated on
08-09-2020 11:06 PM
लखनऊ । कोरोना कहर नेताओं को भी नहीं बख्श रहा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव भी इसकी चपेट में आ गए जिसके चलते उनका निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को को बताया कि यादव कोरोना के मरीज थे और उन्होंने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि उनमें गत एक सितंबर को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्नाव जिले के मूल निवासी रहे यादव के परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। वर्ष 1992 तक प्रशासनिक अधिकारी रहे यादव सेवानिवृत्त होने के बाद से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे थे।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी सहयोगियों में शामिल किए जाने वाले एसआरएस यादव पूर्व में पार्टी के कार्यालय प्रभारी तथा अन्य कई पदों पर रह चुके थे। वर्तमान में वह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यादव ने सेवानिवृत्ति के बाद अपना सारा जीवन समाजवादी पार्टी को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि यादव सच्चे समाजवादी थे और हमेशा समाज के दबे, कुचले और वंचित वर्गों के भले के लिए काम किया।
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…