फाइनल के बाद हाथापाई! स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की झड़प की FIFA करेगी जांच, मेसी की टीम पर गिर सकती है गाज
Updated on
21-07-2026 01:23 PM
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते हुए नजर आए। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस की विपक्षी टीम के एरिक गार्सिया और रॉडरी से हाथापाई हो गई। लियोनेल मेसी की टीम के कोच ने बीच में आकर मामला शांत करवाया। अब फीफा की ओर के कंफर्म किया गया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
फीफा की ओर से जारी किया गया बयान
खिताबी मुकाबले के बाद बिगड़े माहौल के बाद फीफा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'स्पेन और अर्जेंटीना के बीचवर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी मैच रिपोर्ट की समीक्षा करने और FIFA डिसिप्लिनरी कोड (FDC) के आर्टिकल 36 के तहत, FIFA की डिसिप्लिनरी कमिटी ने मैच के बाद हुई घटनाओं के संबंध में FDC के संभावित उल्लंघन की जांच के लिए एक डिसिप्लिनरी और एथिक्स प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद FIFA की डिसिप्लिनरी कमिटी आगे की जानकारी देगी'
एक्स्ट्रा टाइम में जीता स्पेन
इसके साथ ही बात की जाए मैच की तो स्पेन को अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अतिरिक्त टाइम में जाकर जीत मिली। सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने गोल कर साल 2010 के बाद स्पेन को विश्व विजेता बनाया। उन्होंने 106वें मिनट में लियोनेल मेसी की टीम के डिफेंस को तोड़ा। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले बॉल को कंट्रोल किया और फिर बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल दागा।
हार के बाद लियोनेल मेसी हुए भावुक
लियोनेल मेसी इस हार के बाद बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्पेनिश में लिखा, 'दर्द बहुत ज्यादा है और इस जख्म को भरने में समय लगेगा। लेकिन मैं उन सभी अच्छी यादों को भी संजोकर रखूंगा... वे मैच जिनमें हमने अपनी पूरी जान लगाकर बाजी पलटी, जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। पूरे देश का समर्थन और इस ग्रुप की कड़ी मेहनत व कोशिशों ने हमें एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल होने का मौका दिया।'
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…