वैज्ञानिकों ने पहली बार कास्मिक रिंग ऑफ फॉयर जैसे दिखने वाली सुपर रेयर गैलेक्सी की ली तस्वीर
Updated on
27-05-2020 09:35 PM
-धरती से 11 बिलियन प्रकाश वर्ष है दूरी
न्यूयॉर्क। ब्रह्माड़ में स्थित अनंत ग्रहों की चाल और उनके कक्षा को लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक सतत अध्ययनशील रहते है ऐसे में पहली बार कास्मिक रिंग ऑफ फॉयर के जैसे दिखने वाले एक सुपर रेयर गैलेक्सी की तस्वीर सामने आई है। यह गैलेक्सी धरती से 11 बिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। वैज्ञानिकों ने इस गैलेक्सी को आर5519 नाम दिया है। इस गैलेक्सी के केंद्र में एक छेद है जो पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी की तुलना में दो बिलियन गुना अधिक बड़ा है। कहा जा रहा है कि यह मिल्की वे की तुलना में 50 गुना तेजी से नए तारे बना रहा है। इस खोज की घोषणा प्रसिद्ध नेचर एस्ट्रोनॉमी मैगजीन में की गई है। मैगजीन में इस गैलेक्सी की पहचान ब्रह्मांड में सबसे पहले बनने वाले कोलाइज़ल रिंग गैलेक्सी के रूप में की गई है। ऑस्ट्रेलिया के एआरसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑल स्काई एस्ट्रोफिजिक्स के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. टिएंटियन युआन ने कहा कि यह एक बहुत ही उत्सुकता पैदा करने वाली खोज है, इसे हमने पहले कभी नहीं देखा है।
इस गैलेक्सी की खोज अमेरिका के हवाई में स्थित डब्ल्यूएम किक ओर्बेटरी के डेटा के आधार पर हबल स्पेस टेलीस्कोप के द्वारा की गई है। इस परियोजना पर पहले काम करने वाले प्रोफेसर केनेथ फ्रीमैन ने भी इसे महत्वपूर्ण खोज बताया है। माना जाता है कि ब्रह्माण्ड में सौ अरब से ज्यादा गैलेक्सी अस्तित्व में है। जो बड़ी मात्रा में तारे, गैस और खगोलीय धूल को समेटे हुए है। गैलेक्सियों ने अपना जीवन लाखों वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया और धीरे धीरे अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त किया। एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी पृथ्वी से 2,500,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित ब्रह्माण्ड की सबसे बड़ी गैलेक्सी है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…