Select Date:

महिला यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता : महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल

Updated on 25-04-2024 07:26 AM
पश्चिम मध्य रेल,भोपाल मंडल

  • वर्ष 2024 में भोपाल मण्डल में 8123 यात्री ट्रेनों में 39471 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई।

  • ऑपरेशन "मेरी सहेली" अभियान में पमरे द्वारा वर्ष 2023-24 में 01 लाख से अधिक महिला यात्रियों की मदद की गयी

पश्चिम मध्य रेल महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में मेरी सहेली अभियान के तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  महाप्रबंधक द्वारा महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न बैठकों में भी रेल सुरक्षा बल को शिकायत मिलने पर त्वरित कारवाई के निर्देश दिए है।   
     पश्चिम मध्य रेल ने तीनों मंडलों के विशेष महिला वाहनियों की टीम द्वारा माह *अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान "मेरी सहेली" अभियान के तहत 21251 यात्री ट्रेनों में 105120 महिला यात्रियों* को सहायता प्रदान की गई। वर्ष 2022-23 के दौरान मेरी सहेली अभियान के तहत 12914 यात्री ट्रेनों में 46451 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई। 
     पमरे द्वारा ऑपरेशन मेरी सहेली अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रही है। महिला यात्रियों से काफी प्रोत्साहन के साथ सराहना भी मिली है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे में महिला सुरक्षा के लिये ऑपरेशन मेरी सहेली पहल के तहत शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस ऑपरेशन के अंतर्गत जो महिला यात्री अकेले सफर करती है, उन यात्रियों का विशेष ध्यान "मेरी सहेली" रख रही है। अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्री सुकून के साथ अब ट्रेन से सफर कर रही है।

  *कैसे काम करती ऑपरेशन मेरी सहेली :-* प्लेटफार्म पर ट्रेन के रुकते ही हर कोच में टीम की एक-एक महिला जवान अंदर जाकर महिला यात्री से मेरी सहेली की पूरी जानकारी देकर एक फॉर्म में उनका मोबाइल, नाम और अंतिम स्टेशन के बारे में पूछती है। ट्रेन में भी मेरी सहेली की टीम महिलाओं से लगातार संपर्क में रहती हैं।  इस योजना के तहत ट्रेन से सफर तय करने वाली महिला यात्रियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है। महिलाओं की सुरक्षा और समस्याओं से निपटने के लिए मेरी सहेली निगरानी रखती है।  मेरी सहेली की टीम को इसकी शिकायत मिलते ही टीम के सदस्य रिस्पॉन्स देती है और समस्या को दूर किया जाता है।  

*इस टोल फ्री नंबर पर महिलाएं कर सकती हैं साझा :-* योजनाबद्ध तरीके से आरपीएफ महिला विंग की मेरी सहेली टीम बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। महिला आरपीएफ कर्मियों की टीम महिला यात्रियों पर फोकस करती है और उन्हें यात्रा के दौरान किस तरह सुरक्षित रहना है, इसकी पूरी जानकारी दे रही है। 139 और 182 आपातकालीन नंबर भी ऐसी महिला यात्रियों के साथ साझा किया जाता है।  

    रेल प्रशासन महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं। इस योजना के शुरू होने से महिलाएं काफी खुश है अब महिलाएँ *"मेरी सहेली"* के साथ सुरक्षित यात्रा कर रही है। 

जनसम्पर्क अधिकारी,
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2024
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर यह मांग की है कि आयोग जीतू पटवारी…
 06 May 2024
भोपाल 6 मई। विश्व भर में 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर श्रमिकों के योगदान एवं उनके…
 06 May 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को एमपी की 9 सीटों पर मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां ईवीएम समेत अन्य सामग्री लेकर बूथ के लिए रवाना हो रही हैं। प्रदेशभर…
 06 May 2024
एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बनाई बायर-सेलर मीट की योजनाभोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में भी ‘वोकल फॉर लोकल’ की पहल होने वाली है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो प्रोजेक्ट…
 06 May 2024
गुना से लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मौजूदा लोकसभा चुनाव में खुद को अपना ही वोट नहीं दे पाएंगे। तीसरे और चौथे चरण में 6…
 06 May 2024
राजधानी भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोहेफिजा पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बेरोजगारों को मल्टी…
 06 May 2024
भोपाल के फतेहगढ़ में स्थित मैक्स केयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अल्ताफ मसूद के खिलाफ पिछले साल 24 नवंबर को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की एफआईआर…
 06 May 2024
संत हिरदाराम नगर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही बैरागढ़ के व्यापारिक संगठन भी आगे आए हैं। प्रशासन की पहल पर बर्तन व्यापारी…
 06 May 2024
भोपाल। सात मई को लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते सोमवार को मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने के दौरान लालपरेड मैदान के आसपास वाले मार्गों पर यातायात…
Advt.