मेसी को भावुक पोस्ट पर आया रोनाल्डो को रुला देने वाला कमेंट, पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद दोनों दिग्गजों की दिखी खास बॉन्डिंग
Updated on
13-08-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में उनके चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेल से परे जाकर मेसी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। रोनाल्डो ने मेसी के भावुक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस कठिन समय में लियो, आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और हिम्मत। मजबूत बने रहो।' रोनाल्डो से इस कमेंट ने फैंस के दिलों को जीत लिया है।
मेसी का अपने पिता को लेकर भावुक बयान
अपने पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी ने एक बहुत ही भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा चाहते थे कि वे एक आखिरी वर्ल्ड कप जरूर खेलें। मेसी ने याद करते हुए बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से महज कुछ दिन पहले ही उनके पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। मेसी की मां उन्हें लगातार दिलासा देती रहीं कि पिता जल्द ठीक हो जाएंगे और मैच देखने जरूर आ पाएंगे।
वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचने की वजह और वादा
मेसी ने खुलासा किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य किसी तरह वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना था ताकि उनके पिता यात्रा करके मैच देखने आ सकें। हर मैच के बाद वे अपने पिता के मैसेज का इंतजार करते थे और इसी दौरान उन्हें अंदाजा हुआ कि स्थिति कितनी गंभीर है। मेसी ने कहा कि वे अपने शरीर की सीमाओं से परे जाकर केवल अपने पिता के लिए यह ट्रॉफी जीतना चाहते थे।
मेसी का चौंकाने वाला खुलाासा
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बावजूद उनके पिता स्वास्थ्य कारणों से फाइनल मैच देखने के लिए नहीं पहुंच सके और अर्जेंटीना फाइनल में चैंपियन बनने से चूक गया। मेसी ने भारी मन से लिखा, 'हम फाइनल में पहुंचे लेकिन आप वहां मौजूद नहीं हो सके। मैं आपके लिए ट्रॉफी जीतना चाहता था, लेकिन मेरे पैर अब मेरा साथ नहीं दे रहे थे। हम भले ही चैंपियन नहीं बन पाए पापा, लेकिन आपने सही कहा था, मुझे वहां खेलना ही चाहिए था।'
मुल्तान: पाकिस्तान में घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट नेशनल चैंपियंस कप खेली जा रही है। इसमें देश के टॉप क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान व्हाइट्स का सामना…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहीं एलिसा हीली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फॉक्स क्रिकेट को दिए…
डार्विन: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शतक ठोक दिया है। तमीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी…
डार्विन: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के खिलाफ बैटिंग काफी मुश्किल होती है। पिच में उछाल को संभाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। सलामी बल्लेबाजों के लिए…
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस…
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में हमेशा से ही रोमांचक जंग देखने को मिली है। लाल गेंद के इस फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों का पलड़ा अक्सर श्रीलंकाई बल्लेबाजों…
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में उनके चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो…