Select Date:

जम्मू-कश्मीर में रामबन-गूल मार्ग धंसा, 24 घरों में दरारें आईं:60 हजार लोगों का मुख्य शहर से संपर्क टूटा, बिजली सप्लाई भी ठप

Updated on 26-04-2024 01:56 PM

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार (25 अप्रैल) को 5 किलोमीटर लंबे रामबन-गूल मार्ग पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके चलते पेरनोट इलाके में मौजूद 24 घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। घरों की दीवारें और फर्श दरक गए।

घटना के कारण इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई और 60 हजार से ज्यादा रहवासियों का मुख्य शहर से संपर्क टूट गया है। मकानों में दरारें आने के बाद 23 घरों के लोगों का रेस्क्यू किया गया और सभी को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।

रामबन के डीसी बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा कि बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। रामबन-गूल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

एंबुलेंस तैनात की गई, सड़क पर काम शुरू
डीसी बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा है कि पेरनोट में मेडिकल हेल्प के लिए एंबुलेंस तैनात की गई है, जिससे परेशानी होने पर लोगों को तत्काल इलाज मिल सके। वहीं, सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कई वाहन फंसे हुए हैं। जरूरी सेवाएं तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया गया है।

2023 में डोडा में जमीन धंसने से 21 घरों में दरारें आई थीं

साल 2023 में जम्मू के डोडा में जमीन धंसने से 21 घरों में दरारें आ गई थीं। आपदा पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। घटना के कारणों की जांच के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि, अभी तक कोई जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
सीबीआई ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के 2 डॉक्टरों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाले भी शामिल…
 09 May 2024
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शामिल तीन संदिग्धों के नाम और उनकी तस्वीर सामने आई है। इन आतंकियों में से…
 09 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के…
 09 May 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में वे राजभवन की सीसीटीवी फुटेज 100 लोगों को दिखाने के लिए तैयार हैं।…
 09 May 2024
लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी को लेकर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी कांग्रेस के…
 09 May 2024
देश के सात राज्यों में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई के सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक साथ कार्रवाई की है। कुल 9 लोगों को गिरफ्तार…
 09 May 2024
बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को पद से हटाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया आई। उन्होंने X पर लिखा- बहनजी आपका देश सिर माथे पर। आपके संघर्षों की…
 09 May 2024
महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने बुधवार (8 मई) को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन पर बयान दिया। नवनीत राणा ने कहा…
 09 May 2024
टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक छुट्टी पर गए 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स में से 30 को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन ने बचे हुए कर्मचारियों से…
Advt.