Select Date:

PM बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया : क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है

Updated on 09-05-2024 01:20 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी और अडाणी, लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है...क्यों?

PM ने कहा- मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है?

PM के बयान पर राहुल गांधी ने शाम को एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी, अडानी-अंबानी आपको 'टैंपो' में भरकर पैसे देते हैं क्या? ये आपका पर्सनल एक्सपीरियंस है? राहुल ने कहा कि मोदी जी एक काम कीजिए- CBI, ED को इनके पास भेजिए। पूरी जांच कराइए, इन्क्वायरी कराइए। घबराइए मत।

मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा ने भी PM पर निशाना साधा
PM के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- वक्त बदल रहा है। दोस्त-दोस्त ना रहा। थर्ड फेज की वोटिंग के बाद आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए हैं। इससे पता चल रहा है कि मोदी जी की कुर्सी डगमगा रही है। यही परिणाम के असली रुझान हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बोले- तीन चरणों के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी इतने बौखला गए हैं कि अडाणी-अंबानी के खिलाफ बोलने लगे। PM मोदी ने कहा- राहुल गांधी जी अडाणी-अंबानी का नाम नहीं लेते। सच्चाई ये है कि 3 अप्रैल से अब तक राहुल गांधी जी 103 बार अडाणी और 30 बार अंबानी का नाम ले चुके हैं।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर राहुल की संसद की वो तस्वीर शेयर की जिसमें वो मोदी और अडाणी का फोटो दिखा रहे हैं। कांग्रेस ने लिखा- सवाल ऐसे करो कि भ्रष्टाचारी भी सफाई देने लगे। सवाल अब भी वही है- मोदी का अडाणी से रिश्ता क्या है?

प्रियंका ने पूछा- मोदी बताएं, मित्रों के 16 लाख करोड़ क्यों माफ किए

मोदी बोले- राहुल के अमेरिका वाले अंकल को दक्षिण भारतीय अफ्रीकन जैसे लगते हैं
PM ने वारंगल की रैली में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- अमेरिका में शहजादे (राहुल गांधी) के फिलॉसफर और गाइड अंकल (सैम पित्रोदा) हैं। वे कांग्रेस पार्टी में थर्ड अंपायर की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन जैसे लगते हैं।

PM ने कहा- आज मैं बहुत गुस्से में हूं। लोग मुझे गाली दें तो मैं सह लूंगा, लेकिन शहजादे के फिलॉसफर ने देश के लोगों को इतनी बड़ी गाली दी है कि मेरे मन में गुस्सा भर गया है। क्या मेरे देश में चमड़ी का रंग देखकर लोगों की योग्यता तय होगी। चमड़ी के रंग का खेल खेलने का हक शहजादे को किसने दिया है। संविधान सिर पर लेकर नाचने वाले लोग देश का अपमान कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
सुप्रीम कोर्ट ने एक दुर्लभ आदेश के तहत मणिपुर सरकार से कहा है कि UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजाना के हिसाब से 3000 रुपए दें, ताकि वे…
 18 May 2024
उत्तराखंड सरकार ने अपने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट का लाइसेंस रद्द किया गया था। शुक्रवार (17 मई) को…
 18 May 2024
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण…
 18 May 2024
हरियाणा में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25…
 18 May 2024
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार समेत 4 मंत्रियों पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में…
 18 May 2024
दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया…
 17 May 2024
बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार (17 मई) को जनता दल (सेक्युलर) विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में अंतरिम जमानत दे दी। इससे…
 17 May 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल…
 17 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी रैली में कहा- मैंने बताया था कि शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। देखिए भागे कि नहीं। मैंने कहा था कि वो अमेठी…
Advt.