जबलपुर। रेलवे ने आगामी 1 जून से दो सौ ट्रेनों को शुरू करने का जो निर्णय लिया है, उसमें पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर से दो ट्रेन शुरू होंगी, जबकि जबलपुर से 7 जोड़ी ट्रेनें निकलेंगी। वहीं इस ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए आरोग्य सेतु एप मोबाइल फोन में लोड होना अनिवार्य किया गया है।
हैल्थ स्क्रीनिंग भी अनिवार्य
रेलवे ने जो नियम तय किये हैं, उसके मुताबिक यात्रियों को सफर शुरू होने के 2 घंटे पहले स्टेशन पहुंचकर अपनी हेल्थ स्क्रीनिंग भी करवानी होगी। इन तमाम दिशा निर्देशों और शर्तों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेल्वे स्टेशन पर बैरिकेडिंग, रस्सियां और फुट मार्क बनाकर यात्रियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की तैयारी की गई है।
जबलपुर से यह ट्रेन होंगी शुरू
1 जून से शुरू हो रही 200 ट्रेनों में जबलपुर से हबीबगंज और हबीबगंज से जबलपुर के बीच जनशताब्दी ट्रेन, जबकि जबलपुर से हजऱत निज़ामुद्दीन और हजऱत निज़ामुद्दीन से जबलपुर के बीच गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन को स्पेशल यात्री ट्रेन के रूप में जबलपुर से सीधा चलाया जाएगा। यात्री आईआरसीटीसी की एप वेबसाइट से टिकट बुक करा सकते हैं। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
जबलपुर से होकर निकलेंगी ये 7 जोड़ी ट्रेनें
जबलपुर स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 01061/01062 पवन एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 01093/01094 महानगरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09045/09046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02141/02142 एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02295/02296 संघमित्रा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 03201/03202 जनता एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 02791/02792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस जबलपुर से गुजरेगी। इन ट्रेनों को नियमित की जगह स्पेशल गाड़ी के रूप में चलाया जा रहा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…