भारतीय एयरफोर्स की ताकत बढ़ेगी
कमर चीमा का कहना है कि भारतीय एयरफोर्स ने हालिया समय में लगातार ये कहा था कि उनको बड़ी तादाद में जेट की जरूरत है। ऐसे में नए राफेल जेट मिलने से उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। पाकिस्तान इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता और सैन्य अफसर इस पर अपनी तरह से चर्चा जरूर कर रहे होंगे।चीमा ने कहा कि भारतीय एयरफोर्स में 114 राफेल विमानों को शामिल करने के प्लान के बाद पाकिस्तान के सामने अपनी वायु श्रेष्ठता बनाए रखने की चुनौती है। पाकिस्तान की सेना में 60 से 70 अतिरिक्त J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर देने पर भी चर्चा हो रही है। साफ है कि राफेल डील से इस्लामाबाद में हलचल है।
