Select Date:

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का समय से पूरा होगा काम

Updated on 02-10-2020 09:01 PM

नई दिल्ली प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निवेश प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा है कि महामारी के इस दौर में भी राज्य सरकार ने पब्लिक सेक्टर में निवेश में कोई कमी नहीं की है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अपने तय समय पर बन जाएगा। लोग मार्च 2021 से इस एक्सप्रेस-वे पर चलने लगेंगे। सात अक्तूबर को जेवर एयरपोर्ट के लिए एग्रीमेंट हो जाएगा। कानपुर और आगरा मेट्रो का काम शुरू कराने के लिए सरकार ने अपने बजट से निवेश किया। एमएसएमई मंत्री ने उद्योग जगत के लोगों द्वारा सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक निवेश करने का सुझाव दिए जाने पर उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना निवेश किया था, इस जुलाई और अगस्त में भी उसी अनुपात में किया है। गंगा एक्सप्रेस-वे का डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। किसानों की फसल खरीदने का समय हुआ तो एक अक्तूबर से एक हजार खरीद केंद्र खोल दिए गए। सरकार की यह कोशिश है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था ठीक से चलती रहे और मांग बनी रहे। राज्य सरकार ने लाकडाउन के दौरान स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं स्थापित करने का काम किया। नतीजा यह रहा कि हमारे यहां मृत्यु दर बहुत कम रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोई इंस्पेक्टर राज नहीं ला रही है। जीएसटी पर जो इंक्वायरी है वह धीरे-धीरे कम की जा रही है, और कम होती जाएगी। आज प्रदेश का एमएसएमई एक्ट एक पन्ने में है। आवेदन आने पर 72 घंटे में एनओसी देने की व्यवस्था की गई है। लैंड रेवेन्यू के तहत यदि किसी को पैसा नहीं मिला है तो उसके लिए 30 दिन के अंदर आरसी भी जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की 24 करोड़ आबादी पर मात्र 7.5 लाख एमएसएमई रजिस्टर्ड हैं, जबकि राज्य में 90 लाख एमएसएमई हैं। विभाग ने एमएसएमई साथी ऐप बनाया है। अधिक से अधिक एमएसएमई इस पर रजिस्टर्ड हों, विभाग उनकी समस्याओं का पूरा समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि उनके पास लखनऊ के कुछ मॉल के लोग आए थे, बता रहे थे कि उनका कारोबार चौपट हो गया है। यह भी कहा जा रहा है कि रिटेल रेस्टोरेंट का बिजनेस बंद हो गया है। जबकि जोमैटो और स्वीगी की सेल 100 फीसदी से अधिक हुई है। इसका मतलब यह है कि लोग खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉल संचालकों को उन्होंने सुझाव दिया है कि अपने मॉल की एक वेबसाइट बनाएं। उस वेबसाइट के माध्यम से मॉल में थ्री-डी के माध्यम से ग्राहक अंदर जाएंगे। जिस दुकान से उन्हें कुछ भी खरीदना है वहां आसानी से वह पहुंचेंगे। इसमें सरकार भी मॉल संचालकों की मदद करेगी। अमेजन, इबे आदि -कामर्स प्लेटफार्म से मॉल के सामान को बेचने का इंतजाम कराया जाएगा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.