पंजाब की पहली हार तो राजस्थान के 12 पॉइंट, रोचक हुई प्लेऑफ की रेस, जानें टॉप-4 के लिए किसको क्या करना होगा
Updated on
29-04-2026 12:44 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा रोचक होती जा रही है। बता दें कि बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन पंजाब किंग्स की पहली हार थी।
अभी यह कहना या भविष्यवाणी करना कि ये चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी... थोड़ा जल्दी होगा क्योंकि आईपीएल अनिश्चितताओं का खेल है और यहां बाजी कभी भी पलट जाती है। इस वक्त कोई भी टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है। आइये जानते हैं कि किस टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कितने मैच जीतने हैं। बता दें कि वैसे तो कम से कम 16 अंक के साथ प्लेऑफ में क्वालीफिकेशन पक्की हो जाती है। लेकिन कभी-कभी 14 अंक के साथ भी टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।
सभी टीमों का प्लेऑफ सेनेरियो
पंजाब किंग्स- पंजाब किंग्स इस वक्त 13 अंक के साथ टेबल में टॉप पर है। अगर वे अगले 6 में से 2 या 3 मैच भी जीतेंगे तो भी आराम से क्वालीफाई कर जाएंगे।
आरसीबी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 12 अंक हैं। उनको अपने बचे हुए 6 मैचों में से कम से कम 2 या 3 मैच प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए जीतने होंगे।
राजस्थान रॉयल्स- राजस्थान रॉयल्स के भी 12 अंक हैं। लेकिन वे 9 मैच खेल चुके हैं। उनको प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए बचे हुए 5 मैच में से कम से कम 2 मुकाबले तो जीतने ही पड़ेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद- सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं। उनके 10 अंक हैं। हैदराबाद को अगर बिना किसी परेशानी के प्लेऑफ में पहुंचना है तो कम से कम 4 मैच यहां से जीतने होंगे क्योंकि काफी टीमें 16 अंक तक इस बार पहुंच सकती हैं।
गुजरात टाइटंस- गुजरात टाइटंस ने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 4 हारे हैं। उनको प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 6 मैचों में से 4 या 5 मैच जीतने होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 में से 3 मैच जीते हैं। उनको अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो कम से कम 6 में से 5 तो जीतने ही पड़ेंगे और 16 अंक पर अगर क्लैश होता है तो इसके लिए उन्हें अपनी नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…