Select Date:

महाराष्ट्र में निजी अस्पताल कोविड-19 का अनुचित फायदा उठा रहे -स्वास्थ्य मंत्री बोले- मामूली सेवाओं के लिए वसूल रहे अधिक रकम

Updated on 01-10-2020 03:00 AM

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि निजी अस्पताल और कोविड सेंटर कोविड-19 का अनुचित फायदा उठा रहे हैं और मामूली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी मरीजों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। उद्योग निकाय सीआईआई के पश्चिमी क्षेत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में टोपे ने कहा कि निजी स्वास्थ्य सेवाओं के लोगों से अधिक पैसे वसूलने के कई मामले सामने आए हैं।

राजेश टोपे ने कहा, ऐसे कई मामले हैं, जब कोविड-19 के दौरान इन केन्द्रों तथा अस्पतालों ने मामूली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिक पैसे वसूले। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के मूल्य निश्चित करने के लिए कई कदम भी उठाए हैं, ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 15 हजार से कम कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ् विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में अनुसार राज् में एक दिन में 14,976 मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 430 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 19,212 कोरोना मरीज स्वस् होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही राज् में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 13,66,129 हो गई है। हालांकि अभी केवल 2,60,363 सक्रिय मामले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.